अंबाला। हरियाणा में बाढ़ को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान कि उनके द्वारा क्षतिपूर्ती पोर्टल खुलवाया गया पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि दिपेंद्र हुड्‌डा राजनीति के मैदान में खड़े हैं, लेकिन अगर उनके बल्ले पर कोई बॉल नहीं आ रही है तो वह खाली बल्ला ही चलाएंगे, इसलिए उन्होंने करना कुछ नहीं, सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है।
वहीं, हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हरियाणा के मंत्री द्वारा अपना एक माह का वेतन बाढ़ पीडितों को देने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है, क्योंकि प्रदेश में आपदा आई है और उसमें अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए वह उनकी सराहना करते हैं।

केजरीवाल की सलाह की हमें जरूरत नहीं- अनिल विज

केजरीवाल के बयान कि अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो अमेरिका पर 75 प्रतिशत टैरिफ लगाकर दिखाएं पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब जो करना होता है, वह अपने साथियों और कैबिनेट से विचार कर करते हैं, वो किसी केजरीवाल के कहने से नहीं करते, यह बिन मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है।

‘हॉकी में काफी लंबे समय बाद भारत ने लहराया परचम’

एशिया कप हॉकी 2025 में भारत की जीत के बाद पूरा देश खुशी मना रहा है, जिसपर मंत्री अनिल विज ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि काफी लंबे समय बाद भारत ने हॉकी में जीत का परचम लहराया है। यह पदक लंबे अंतराल के बाद आया है।
पहले हमारी हॉकी अच्छी थी, आजादी से पहले हमारी हॉकी बढ़िया थी, हॉकी को लेकर जोश व उमंग था, अब हॉकी में एशिया कप में जीत से खुशी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *