पंचकूला। हरियाणा सरकार ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शस्त्र लाइसेंस की अस्वीकृतियों के मामले में वह आवेदकों को उसका कारण अवश्य स्पष्ट करें।

गृह सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने शस्त्र लाइसेंस से संबंधित मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

सुमिता मिश्रा ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि शस्त्र लाइसेंस प्रदान करने, नवीनीकरण करने या विस्तार के लिए आवेदनों को अस्वीकृत करने के कारणों को लिखित रूप में दर्ज कर आवेदकों को बताया जाना अनिवार्य है।

उन्होंने जोर दिया कि शस्त्र अधिनियम 1959 की धारा 14 के तहत लाइसेंसिंग अधिकारियों को किसी भी अस्वीकृति के लिए लिखित रूप में कारण दर्ज करना होगा और आवेदक द्वारा मांगे जाने पर उसे उपलब्ध कराना होगा, सिवाय इससे कि ऐसे कारणों का खुलासा करना जनहित में न हो।
डॉ. सुमिता ने सभी लाइसेंसिंग अधिकारियों को शस्त्र अधिनियम 1959 और शस्त्र नियम 2016 के प्रविधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, ऐसे मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए अस्वीकृति और खारिज करने पर रिपोर्ट समीक्षा के लिए सरकार को भेजी जानी चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *