नगरपालिका के पार्षदों को दिए उचित दिशा-निर्देश, शहर के विभिन्न गांवों का दौरा करके लिया जलभराव की स्थिति का जायजा
पिहोवा 3 सितम्बर – डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से हरियाणा को स्वच्छ बनाने के लिए 11 सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। इसलिए स्वच्छ पिहोवा, मेरा पिहोवा, मेरा अभियान के लिए एक-एक दिन अहम है। उपमंडल पिहोवा में हर दिन स्वच्छता पर फोकस रखकर काम करने की जरूरत है। वे बुधवार को नगरपालिका पिहोवा कार्यालय में पार्षदों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
डीएमसी अमन कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान को लगातार जारी रखना होगा। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए की सडक़ और मुख्य चौराहों पर होर्डिंग पोस्टर लगाकर सुंदरता खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाए। जिसके पूरा होने पर वार्डों के बीच स्वच्छता प्रतियोगिता करवा कर सबसे स्वच्छ वार्ड का नाम एवं पुरस्कार घोषित किया जाए। उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर साहिल जिंदल को निर्देश दिए कि सफाई की सभी तैयारियां समय रहते पूरी करें। पार्षदों की ओर से सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने की बात डीएमसी के समक्ष रखी गई। जिस पर उन्होंने जल्द संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन स्कूलों, धर्मशालाओं, सरकारी दफ्तरों पर नगर पालिका का टैक्स बकाया है, उन्हें नोटिस जारी करके टैक्स जमा करने के निर्देश दिए जाएं।
उन्होंने कहा कि सीवरेज और नालों में ब्लॉकेज का मुख्य कारण पॉलिथीन का प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित हो। पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। बैठक में डीएमसी स्तर के सभी लंबित कार्यों की फाइलों को मौके पर उनके समक्ष रखकर निपटान किया गया। बैठक के पश्चात उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों का दौरा किया और सीवरेज व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं कह जांच की। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में आमजन को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। पानी की निकासी तथा अन्य व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इस मौके पर नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, नगरपालिका सचिव अशोक कुमार, उप-प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, वार्ड नंबर 13 के पार्षद महंत दीपक प्रकाश, पार्षद रविकांत कौशिक, राजेश गोयल, प्रिंस गर्ग, गगन टांक, दलजीत सिंह, पार्षद लाभ सिंह, डा.. सरबजीत सिंह, पार्षद दीपिका शर्मा, एमई जितेंद्र मुतनेजा, जेई रविश शर्मा,अकाउंटेंट राजकुमार अजय कुमार व शुभम सहित कई लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *