6 दिन के लिए आयोजित होगा बागवानी कार्यक्रम में, गूगा नौवी के मेले पर कृषि मंत्री हुए नतमस्तक, गूगा माडी निर्माण कमेटी को पांच लाख रुपए की राशि देने की की घोषणा
पिहोवा 1 सितम्बर – कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को  नीदरलैंड और फ्रांस के लिए प्रतिनिधि मंडल रवाना होगा। इस दौरान वहां दोनो देशों के बीच बागवानी पर तकनीकों को साझा किया जाएगा। विदेश से बागवानी किसानों के लिए फायदेमंद तकनीक को लेकर मसौदे तय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 6 दिन के लिए आयोजित होगा। इस मंडल में उनके साथ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भगवान दास कबीर पंथी, कपूर सिंह सहित कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज अग्रवाल, डायरेक्टर अर्जुन सैनी, साकेत कुमार, मुकुल कुमार एमडी, कुलदीप सैनी सहित कई अधिकारी पहुंचेंगे।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा सोमवार को अनाज मंडी में राजबीर तंवर के प्रतिष्ठान पर बातचीत कर रहे थे। कृषि मंत्री कहा कि कृषि के साथ-साथ बागवानी फायदेमंद कार्य है। इसे देखते हुए इस बार सरकार ने बागवानी का बजट भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में खरीद प्रबंधों को दुरुस्त करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार का फोकस है कि खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाकर पक्के फड़ बनाए जाएं ताकि बरसात के समय में और धान की फसल सुखाने में किसानों को कोई परेशानी न हो।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को देखते हुए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलने का समय 10 दिन तक बढ़ा दिया है। पहले 7 जिलों के लिए पोर्टल खोला गया था। जिसमें 188 गांव शामिल किए गए थे। अब इसे बढ़ाकर 600 गांव कर दिए गए हैं। 10 सितंबर तक पोर्टल खुला रहेगा। उसके बाद आवेदन करने वाले किसानों की वेरिफिकेशन होगी। तब सरकार मुआवजा राशि तय करेगी कि किस किसान को कितना मुआवजा दिया जाना है। धान में आए फिजी वायरस को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि डीएसआर तकनीक अपने वाले किसानों में इस वायरस की संख्या काम देखने को मिली है।
उन्होंने कहा कि पानी में रोपी गई धान में वायरस ज्यादा फैलता है। पानी में जड़ खराब होकर उसमें फफूंदी लग जाती है। जिससे वायरस का विस्तार होता है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कहा। साथ ही किसानों को कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने देसी गाय पर 30000 रुपए की सब्सिडी की योजना शुरू की है। इसके पश्चात कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा गूगा माडी मेला पिहोवा में गए तथा गुरु गोरख धूना पर माथा टेका। इसके उपरांत उन्होंने वहां पर मौजूद लोगों को सम्बोधित किया। इस मौके पर उन्होंने गोगा जाहर वीर निर्माण कमेटी को पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर धर्मवीर अत्री, सोहनलाल सैनी, भागा राम सैनी, जयचंद सैनी भगत, पाला राम सैनी, अनिल मल्होत्रा, अशोक कुमार, मंगत राम, सुभाष शर्मा, मोहन राणा चनालहेड़ी, मंडी प्रधान नवीन गर्ग, नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि, इंस्पेक्टर हंसराज, भूपेंद्र सिंह संधू, रामकुमार, बृजपाल राणा, विक्रम राणा चनालहेड़ी, अनंत राम, जगत सिंह चंडीगढ़ फॉर्म, रघुविंद्र मोरथली, बलदेव मुर्तजापुर, गुलशन राणा, सुखबीर सैनी सैंसा, डॉ. सतीश सैनी, बंटी सिंगला सहित कई व्यापारी व किसान मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *