‘‘समाज के ऋण को उतारने के लिए हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए’’- अनिल विज
‘‘हमें ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो समाज के उत्थान के लिए कार्य करते है’’- विज
जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था लोगों में सेवा की भावना जागृत करके आगे बढ रही है – विज
श्री विज ने संस्था के विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की

अम्बाला/चण्डीगढ, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘समाज से हम जाने-अनजाने में बहुत कुछ लेते है, और समाज का हमारे ऊपर ऋण होता है, उस ऋण को उतारने के लिए हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए’’।  श्री विज ने कहा कि ‘‘हमें ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो समाज के उत्थान के लिए कार्य करते है’’।
श्री विज ने आज यह विचार गत देर सायं अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था जिले की ऐसी पहली संस्था है जो लोगों में सेवा की भावना जागृत करके आगे बढ रही है। इस मौके पर उन्होंने संस्था के विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रूपए देने की भी घोषणा की। यहां पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन भी किया।

जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था अगली पीढ़ी के नेता बनाने की ओर बढ रही हैं – विज
श्री विज ने इस मौके पर जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज कार्यक्रम में 90 प्रतिभागियों का पंजीकरण होना काबिले तारीफ है। संस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए काबिलियत और अवसर प्राप्त होना बेहद जरूरी है और इस कार्य को यह संस्था बखूबी कर रही हैं। यहां पर प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच मिला हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी काबिल व्यक्ति को उसकी प्रतिभा दिखाने का अवसर न मिले तो वह आगे नहीं बढ पाता, लेकिन यह संस्था ऐसे लोगों के आगे बढने का अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था अगली पीढ़ी के नेता बनाने की तैयारी कर रही हैं। जिसके लिए मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। सेवा के क्षेत्र में कई कंपनियां बनी हुई हैं। सेवा उसी को कहते है जो निस्वार्थ करते है और यह संस्था इस कार्य को कर रही हैं। समाज के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, पर्यावरण, जरूरतमंद बच्चों को पढाना आदि शामिल हैं। सरकार तो इस क्षेत्र में कार्य कर रही है अन्य को भी इस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था इस क्षेत्र में स्वयं कार्य करते हुए अन्य को भी प्रेरित कर रही है और आज उन्होंने जो बुकलेट जारी की है उसके तहत समाज क्षेत्र में किए जाने वाले अन्य प्रकल्प शामिल हैं।

सकारात्मक ऊर्जा जहां होती है वहां पर वातावरण अच्छा होता है – विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि समाज से हम जाने अनजाने में बहुत कुछ लेते है, समाज का हमारे उपर ऋण होता है, उस ऋण को उतारने के लिए हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए, जेआईसी संस्था इस कार्य को बखूबी कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन शहर को सुन्दर बनाने के लिए लगा दिया है, शहर के लोग नई नई ऊंचाइयों को छुए इसके लिए यहां पर अनगिनत विकास कार्यों को करवाने का काम किया है, जिसमें सुभाष पार्क भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा जहां होती है वहां पर वातावरण अच्छा होता है, इसलिए हमें नकारात्मक उर्जा से दूर रहना और सकारात्मक उर्जा के साथ रहकर अपने शहर को और सुन्दर व विकसित बनाना हैं।

‘‘मैंने लम्बा संघर्ष किया और हाई कोर्ट से इस स्थान पर पार्क बनाने की जीत हासिल की’’ – विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि संस्था द्वारा यहां पर जो कार्यक्रम करवाया जा रहा है, वर्ष 1996 से पहले यह स्थान बहुत गंन्दा स्थान हुआ करता था। सारे शहर का कूड़ा करर्कट यहां पर गिरा करता था, गन्दगी की डिग्गी होती थी, दिन के समय में भी यहंा से निकलने में डर लगता था, उन्होनें यह भी कहा कि उस समय की सत्ताधारी पार्टीयों ने इस स्थान पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए यहां पर प्लाट काटने की कोशिश की, मैंने लम्बा संघर्ष किया और हाई कोर्ट से इस स्थान पर पार्क बनाने की जीत हासिल की। उन्होनें यह भी बताया कि उस समय के मुख्यमंत्री चौ0 बंसी लाल ने इस पार्क के निर्माण के लिए 30 लाख रूपए दिए थे, जिससे यहां पर चार दिवारी व मिट्टी डलवाई गई। लोगों के सहयोग से यहां पर पहले सैर करने के लिए फुटपाथ बनाया गया और फिर पेड पौधे व बैच लगवाए गए। उन्होनें कहा कि उनके मंत्री बनने के बाद उन्होनें यहां पर करोड़ों रूपए के कार्य करवाए है, जिससे इस पार्क की भव्यता बढी है। आज इस पार्क की भव्यता इतनी बडी है कि टूरिस्ट कम्पनियों ने इसे अपने स्पॉट पर अंकित किया है। स्कूली बच्चे यहां पर आकर पिकनिक मनाते है वही दूरदराज से लोग यहां पर आकर इस पार्क की भव्यता का आनंद उठा रहेें हैं।

‘‘संस्था इसी प्रकार से लोगों में सेवा भाव की ज्योत जलाती रहे’’- विज
कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे इसी प्रकार सेवा भाव के कार्य करते रहें, लोगों के अन्दर सेवा भाव की ज्योत जलाते रहें। इसके लिए जो भी सहायता एवं कार्य की आवश्यकता होगी उसे करवाने का काम किया जाएगा। जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था के अध्यक्ष डॉ समर्थ गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों बारे कैबिनेट मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों बारे भी अवगत करवाया। उन्होंने यह भी बताया कि अंबाला के सुपर डांसर ने स्थानीय 100 नृत्कों को अपने कौशल, रचनात्मकता और जुनून का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान किया, जो युवा नेताओं को सशक्त बनाने और समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के जेसीआई के मिशन के अनुरूप था। हमारे पास 5-10 वर्ष और 10-16 वर्ष की आयु की दो श्रेणियां हैं। इस कार्यक्रक्रम में विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और अंबाला की समृद्ध प्रतिभा को उजागर किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को स्तब्ध कर दिया। उपस्थित दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ समर्थ गुप्ता, परियोजना सलाहकार डॉ पारूल गुप्ता, परियोजना निदेशक बलविन्द्र सिंह ओबेरॉय, गुरप्रीत कौर, जेसी अमन जैन, सृष्टि जैन, जेसी ऋषि कपूर, पूजा कपूर, जेसी आरटी शीना खट्टर, जेसी एचजीएफ पंकज खट्टर, शिवानी अग्रवाल व अन्य संबंधित मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *