करनाल के एनडीआरआई चौक पर खेल दिवस के उपलक्ष में आयोजित की गई साइक्लोथॉन रैली

विधायक रामकुमार कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवाना

करनाल, 31 अगस्त – हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में रविवार को करनाल के एनडीआरआई चौक पर साइक्लोथॉन रैली निकाली गई। इस मौके पर इंद्री के विधायक एवं चीफ व्हीप रामकुमार कश्यप बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। केंद्र सरकार के आह्वान पर खेल दिवस को लेकर तीन दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में आज साइक्लोथॉन रैली आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर वर्ष मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने भारत को तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया। आज देशभर में राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मेजर ध्यानचंद को याद किया जा रहा है।

खेल ने केवल अनुशासन की भावना सीखाते हैं बल्कि हमें स्वस्थ भी रखते हैः विधायक रामकुमार कश्यप
विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि ने केवल अनुशासन की भावना सीखाते हैं बल्कि हमें स्वस्थ भी रखते हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी खेल को जरूर समय देना चाहिए। इससे हमारा शरीर तंदरुस्त रहता है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी युवाओं को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने की अपील की है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए ही राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ताकि युवाओं में खेलों के प्रति रूझान बढ़ें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है। निरंतर खिलाड़ियों व खेलों के लिए नई-नई योजनाओं की घोषणा की जा रही है। खिलाड़ियों को देशभर में सबसे अधिक ईनाम राशि प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में निरंतर खेल विभाग तरक्की कर रहा है।

खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियान निरंतर जारीः मेयर रेनू बाला गुप्ता
करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में आयोजित साइक्लोथॉन रैली में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के अंतर्गत स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, खेल नर्सरियां आदि खोली जा रही है। हरियाणा में खेलों के बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को अच्छी सुविधाएं दी जा रही है। तभी हरियाणा के खिलाड़ी विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं और पदक लेकर आ रहे हैं।
वहीं इससे पूर्व विधायक रामकुमार कश्यप व अन्य अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, सोहन सिंह राणा, एसडीएम अनुभव मेहता व खेल विभाग कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *