अंबाला 28, अगस्त- नगराधीश अभिषेक गर्ग ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याएं सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि सभी अधिकारी लोगों की समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए उन्हें तय समय सीमा मे जल्द निपटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि समाधान शिविर लगाने का उदेश्य लोगों की समस्याओं का एक जगह पर ही जल्द समाधान सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधी लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाएं। इसमें किसी भी तरह की देरी अथवा लापरवाहीं न बरती जाएं।
इस दौरान लोगों द्वारा कुल 6 शिकायतें रखी गई जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर निपटान कर दिया गया तथा अन्य 4 शिकायतों का नगराधीश द्वारा जल्द निपटान करने के निर्देश दिए गए। गौरतलब है कि डीसी के निर्देशानुसार समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजें तक आयोजित किए जा रहें है।
इस मौके पर एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग से जेई सिद्धार्थ, पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर राकेश मणी, खादय आपूर्ति विभाग से एएफओ अवतार सिंह, जिला कल्याण विभाग से सतीश कुमार, क्रीड से गौरव के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *