चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू होगी। प्रश्न काल के साथ दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होगी। प्रश्नकाल के बाद सदन में शून्यकाल होगा।

इसके बाद इनेलो विधायक आदित्य चौटाला और अर्जुन चौटाला के साथ ही कांग्रेस विधायकों द्वारा जल भराव के मुद्दे पर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सदन में आज दो नए बिल भी प्रस्तुत किया जाएंगे।

कांग्रेस-बीजेपी सत्र को लेकर रणनीति बनाएगी। 12:30 बजे कांग्रेस विधायकों की बैठक होगी। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान कांग्रेस कार्यालय में सभी कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक करेंगे। 12 बजे प्रश्नकाल को लेकर विधानसभा में मिनिस्टर्स ब्रीफिंग होगी।

एक बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। विधानसभा में सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में बैठक होगी। मानसून सत्र के दूसरे दिन कई मुद्दों पर आमने-सामने सत्तापक्ष व विपक्ष होंगे।

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की अध्यक्षता में सभी कांग्रेस विधायक मार्च करेंगे। हाइकोर्ट चौक से विधानसभा सचिवालय तक करीब 1:15 पर मार्च शुरू किया जाएगा। कांग्रेस लगातार फर्जी वोट का मुद्दा उठा रही है।

 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *