जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने शाहबाद उपमंडल में किया ध्वजारोहण, मार्च पास्ट की ली सलामी, जिप चेयरमैन ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शाहबाद 15 अगस्त।   जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर ने कहा कि आज पूरा भारत तिरंगामय है, हर गली, हर घर तिरंगे के रंग में रंगा है और हर कौने में देशभक्ति की गूंज है। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है। आज हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर शुक्रवार को उपमंडल शाहबाद की अनाज मंडी में  उपमंडल  प्रशासन की तरफ से आयोजित 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोल रही थी। इससे पहले जिप चेयरमैन ने अमर शहीदों को पुष्प चक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिप चेयरमैन ने उपमंडल शाहबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करने के उपरांत मार्च पास्ट की सलामी ली।  इस कार्यक्रम में जिप चेयरमैन ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और वीरांगनाओं को प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जब-जब दुश्मन ने भारत की अस्मिता पर चोट पहुंचाने का प्रयास किया है, तब-तब हमारे देश के जवानों ने दुश्मन को करारा जवाब देने का काम किया है। पिछले 11 वर्षों से देशवासियों ने जो क्रांतिकारी बदलाव और अभूतपूर्व सफलताएं महसूस की हैं, वे प्रधानमंत्री जी के साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना और पीएम गरीब कल्याण अन्न जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों भारतीयों को सशक्त बनाया गया है। इन पहलों से समाज के कमजोर वर्गों को बराबरी, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि आज भारत केवल सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति में ही नहीं, बल्कि आर्थिक शक्ति के रूप में भी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। 11 वर्ष पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 14वें स्थान पर थी, वो आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयासों से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की और हम तेजी से अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए पोर्टल के माध्यम से लोगों को न केवल योजनाओं का लाभ दिया है बल्कि राजकाज में जनता की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया है। हमारी सरकार ने बजट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने से पहले आम नागरिक की राय ली और उन सुझावों को बजट में शामिल कर जनता के लिए कल्याणकारी बजट बनाया। इस कार्यक्रम के अंत में जिप चेयरमैन ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों जिनमें लेखा सहायक प्रवीण,मधु, एचके संदीप कुमार,गगनजोत कौर, ईएसएचएम रुपिन्द्र कौर, प्रिंसिपल राजकुमार भाटिया, जेबीटी शिक्षक संदीप नाथ, जितेन्द्र कुमार, समाजसेवी अनिल अरोडा, चालक देशराज, मार्किट कमेटी से अजित सिंह, विकास कुमार, सचिन कुमार, गुरवंश, गर्गी, पवनप्रीत, चाहत, रेयांश, कार्तिक, हरगुन, गौरांश, जपनीत, पायल, पलक, अनाया, हरनूर कौर, एएसआई देवेन्द्र सिंह, संदीप कुमार, हरदीप कुमार, एएसआई संदीप कुमार, नीरज कुमार, राजेन्द्र कुमार, रविन्द्र शर्मा, अमित कुमार, रविन्द्र कुमार, कुलबीर, वरिष्ठï वैज्ञानिक कुलदीप सिंह ढींढसा, गुरजैंट सिंह, राकेश कुमार, जसबीर सिंह, महिला बाल विकास विभाग से नेहा, शिव सिंह, नीलम रानी, सुपिन्द्र सिंह, डा.पूनम सिवाच, दिवांग सेठी,गगनदीप सिंह, तरसेम, आशीष, मदन लाल, मोहन लाल, डा. प्रमोद कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएसपी रामकुमार, बीडीपीओ कृष्ण लाल, तहसीलदार नवनीत, नायब तहसीलदार सुभाष चंद शर्मा  आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *