श्री अद्वैत स्वरुप अनन्त आश्रम नंगली वाली कुटिया में हुआ भव्य स्वागत
सोनिका वधवा कुरूक्षेत्र।
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को श्री स्थाणेश्वर महादेव मंदिर से भगवान शिव की पालकी निकाली गई। यह पालकी मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस मौके पर रमेश सचदेवा ने बताया कि मंदिर से आरंभ हो कर पालकी यात्रा गौशाला बाजार, बाजडान गली, चौताला मोहल्ला, छोटा बाजार, पुराना बस स्टैंड, राजेन्द्र नगर, विज कालोनी, विष्णु कालोनी, सलारपुर रोड़, गीता कालोनी, प्रताप कालोनी, अम्बेडकर चौंक,   पालिका बाजार से गौशाला बाजार होती हुई वापिस मंदिर पहुंची। राजेन्द्र नगर स्थित श्री अद्वैत स्वरुप अनन्त आश्रम नंगली वाली कुटिया में आश्रम के प्रवक्ता महात्मा दिव्यानंद एवं संत मंडल ने शिव पालकी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी ने कहा कि भक्तजनों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और पालकी के साथ-साथ भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिभाव से जयकारे लगाए। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की पालकी निकालने का आयोजन कुरुक्षेत्र में किया गया। इस दौरान, भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और पालकी के साथ-साथ भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिभाव से जयकारे लगाए। यह दिन भगवान शिव की आराधना और भक्ति के लिए विशेष महत्व रखता है। विज कालोनी में रमेश सचदेवा ने महंत बंशी पुरी जी अपने निवास स्थान पर भव्य स्वागत किया।  इस अवसर पर महामंडलेश्वर विघा गिरी, महंत बंशी पुरी, महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, महंत रंगानाथ पुरी, महंत शिवानंद पुरी, मुकेश गिरी, दर्शन पाहवा, अनिल पोपली, अंकित शर्मा व स्वामी आशुतोष आदि मौजूद रहे।

फोटो कैप्शनभगवान शिव पालकी का स्वागत करते रमेश सचदेवा साथ स्वामी लक्ष्मीनारायण पुरी जी व अन्य।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *