करनाल,  31 जुलाई। प्रवर अधीक्षक डाकघर पंकज कुमार मीणा ने बताया कि भारत सरकार संचार मंत्रालय (डाक विभाग) द्वारा अगली पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन के लॉन्च की घोषणा की है। जो डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में हमारी यात्रा में एक बड़ा कदम है। इस परिवर्तनकारी पहल के तहत. उन्नत प्रणाली को 4 अगस्त को जिला करनाल, पानीपत व जींद के सभी डाकघरों में लागू किया जाएगा, जिनमें शाखा कार्यालय भी शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस उन्नत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर निर्बाध और सुरक्षित स्थानांतरण / परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए 2 अगस्त को एक नियोजित डाउनटाइम निर्धारित किया गया है। इस दिन डाकघरों में कोई भी सार्वजनिक लेनदेन नहीं किया जाएगा। सेवाओं का यह अस्थायी निलंबन डेटा माइग्रेशन, सिस्टम सत्यापन और कॉन्फिगरेशन प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए आवश्यक है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नई प्रणाली सुचारू और कुशलतापूर्वक क्रियान्वित हो। उन्होंने बताया कि एपीटी एप्लिकेशन को उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। शीघ्र सेवा वितरण और अधिक ग्राहक-अनुकूल इंटरफेस, बेहतर, कुशल और भविष्य के लिए तैयार डाक प्रचालन प्रदान करने के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने सभी ग्राहकों से अनुरोध किया कि वे डाकघर संबंधित अपने कार्य की योजना पहले से बना लें और इस संक्षिप्त व्यवधान के दौरान हमारे साथ धैर्य रखें। आपको हुई किसी भी असुविधा के लिए हमे गहरा खेद है और हम आपको आश्वस्त करते हैं कि ये कदम प्रत्येक नागरिक को बेहतर, तेज़ और अधिक डिजिटल रूप से सशक्त सेवाएं प्रदान करने के हित में उठाए जा रहे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *