झज्जर। बारिश के मौसम में इस समय लोकल सब्जियां मंडी में कम आने की वजह से दूसरे राज्यों की सब्जियों पर निर्भर होना पड़ रहा है और उन राज्यों में बारिश आने के कारण सब्जियों की सप्लाई भी कम पहुंच रही है। जिससे ट्रांसपोर्ट का खर्चा भी अधिक होने के कारण सब्जियों के दामों में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है।

कहा जा सकता है सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। उम्मीद है कि अभी लोकल सब्जियांं आने में करीब डेढ़ से दो माह लग जाएंगे।

बता दें कि जिला में करीब 5 हजार हेक्टेयर भूमि में विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती होती है। जब स्थानीय सब्जियां मंडी में पहुंचने लगेंगी उस समय सब्जियों भाव में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

हिमाचल, यूपी व राजस्थान से आ रही सब्जियां

जिले में अधिकांश सब्जियां हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि क्षेत्रों से आ रही है और यहां तक पहुंचने पर उनका खर्च बढ़ रहा है। जिसका असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। सब्जी मंडी से दुकानदारों तक पहुंचने में और वहां से ग्राहकों तक उपलब्ध होने तक 20 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव बढ़ रहा है।

मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश से शिमला मिर्च, अरवी, घीया, ताेरई, गोभी, खीरा, टमाटर, भिंडी, मटर आदि, राजस्थान से प्याज, कचरी, ग्वार की फली आदि, उत्तर प्रदेश से आलू, नासिक से प्याज आदि सब्जियां आ रही हैं। वहीं झज्जर क्षेत्र में पेठा, घीया, तोरई, बैंगन, हरी मिर्च आदि कम मात्रा में आ रही हैं।

झज्जर मंडी में सब्जियों के भाव

सब्जी       भाव

  • आलू : 20 रुपये किलोग्राम
  • प्याज : 25 से 30 रुपये किलोग्राम
  • टमाटर : 50 से 60 रुपये किलोग्राम
  • घीया : 40 से 60 रुपये किलोग्राम
  • तोरई : 40 से 60 रुपये किलोग्राम
  • कटहल : 60 रुपये किलोग्राम
  • शिमला मिर्च : 120 से 140 रुपये किलोग्राम
  • अरबी : 60 रुपये किलोग्राम
  • परमल : 40 से 50 रुपये किलोग्राम
  • हरी मिर्च :100 से 120 रुपये किलोग्राम
  • भिंडी : 80 रुपये किलोग्राम
  • पेठा : 20 से 30 रुपये किलोग्राम
  • बैंगन : 40 से 60 रुपये किलोग्राम
  • पालक : 20 रुपये जूटी

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *