धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के दार्शनिक स्थलों का भ्रमण का उठाया लुप्त
कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के युवा मामले के अतिरिक्त निदेशक राज कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के अंतिम चरण के दौरान प्रात: 07 बजे से 08 बजे तक ब्रह्म सरोवर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों तथा उनके साथ आए प्रतिनिधियों ने इस योग कार्यक्रम में भाग लिया। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा द्वारा 23 जुलाई से 25 जुलाई तक चलने वाले ‘इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम-2025‘ के प्रतिभागी सम्मान समारोह व समापन समारोह का आयोजन कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के श्रीमद् भगवद्गीता सदन सभागार में 25 जुलाई को सम्पन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि कुरूक्षेत्र के विभिन्न धार्मिक व पर्यटन स्थलों जैसे कि ब्रह्म सरोवर (श्रीमद भगवद गीता की उत्पत्ति स्थली), कुरुक्षेत्र पैनोरमा व विज्ञान केन्द्र, श्रीकृष्ण संग्रहालय, भद्रकाली मंदिर, सन्निहित सरोवर, कल्पना चावला तारामंडल, कुरुक्षेत्र चिड़ियाघर, हरियाणा धरोहर, शेख चिल्ली का मकबरा इत्यादि का भ्रमण करवाया गया। इसी श्रृंखला में कर्नाटक राज्य के नोडल अधिकारी व प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों द्वारा इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के नोडल अधिकारी राज कुमार अतिरिक्त निदेशक (युवा मामले) तथा प्रदीप सोनी कार्यक्रम आयोजन मुख्य कॉर्डिनेटर को मैसूरी मुकुट (पेटा), शाल व गले का विशेष हार भेंट कर सम्मानित किया। यह विभाग के लिए बड़े गर्व व सम्मान का क्षण बना। विभिन्न राज्यों से आए नोडल अधिकारी व युवा प्रतिभागियों के मण्डल द्वारा युवा अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की मेजबानी के दौरान सभी व्यवस्थाओं के लिए सराहना की। कार्यक्रम के समापनोपरान्त सभी प्रतिभागी मण्डलों के सदस्य हर्षित व उत्साहित नजर आए।
सभी राज्यों के प्रतिभागी व प्रतिनिधि मंडल के सदस्य रविवार को अपने अपने राज्यों को वापिस प्रस्थान करेंगे। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के अन्तर्गत कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के युवा मामले के अतिरिक्त निदेशक एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राज कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के अधिकारियों के साथ साथ जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का भी आवश्यक सहयोग रहा।
इस मौके पर विभाग के संयुक्त निदेशक गजेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक विशाल सोढ़ी, प्रधानाचार्य गण जगमोहन, अश्वनी कुमार, सतीश मच्छाल, विनोद कुमार, मनदीप बेनीवाल सहित विभाग के सभी एनसीसी अधिकारी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *