करनाल 24 जुलाई।  प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत वीरवार को राजकीय महाविद्यालय घरौंडा में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार नागिया ने की। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों से आग्रह किया गया कि पास आउट बच्चों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टल पर पंजीकरण करवाने में प्रेरित करे।
इस मौके पर प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार नागिया ने सभी स्टाफ सदस्यों को इस योजना के बारे में विस्तार से बताया कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में वजीफे के अतिरिक्त, प्रशिक्षुओं को  हरियाणा में औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने का मौका मिलेगा तथा रोजगार के नए-नए अवसर पैदा होंगे। विद्यार्थियों की योग्यता के अनुरूप औद्योगिक इकाइयों में इंटर्नशिप प्रोग्राम सुनिश्चित किया जाएगा
उन्होंने  प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) – जीवन बीमा कवरेज व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना(पीएमएसबीवाई) – दुर्घटना बीमा कवरेज की जानकारी भी दी  और सभी स्टाफ मेंबर से आग्रह किया  कि जो भी विगत वर्षों में उत्तीर्ण विद्यार्थी है उनको व्हाट्सएप ग्रुप या किसी भी अन्य साधनों से संपर्क करके इस योजना के बारे में बताया जाए ताकि विद्यार्थी इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का फायदा उठा सके। सशक्त भारत और आत्मनिर्भर भारत के लिए एक पहल की गई।
डॉ0 सुरेंद्र नागिया ने  पूर्व छात्र समिति के अध्यक्ष प्रभारी  गुरनाम सिंह मलिक तथा महाविद्यालय की मेंटर मेंटी टीम के प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार को महाविद्यालय के पोर्टल से जोड़ने का आग्रह किया। इस मौके पर महाविद्यालय इंटर्नशिप समिति के सदस्य डॉ वीरेंद्र सिंह दलाल, डॉ गुरमीत सैनी ,डॉ सुरेश कुमार ,डॉ सुनील कुमार ,डॉ राकेश कुमार ,शुभम, अतुल जैन ,सुमन लता ,गीता रानी व डॉ अंजू बाला मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *