जन संवाद, समाधान शिविर व सी.एम. विंडो में आई मांगों व शिकायतों पर अभियंता दें त्वज्जो, निर्धारित समयावधि में कार्य करें पूरा, कार्रवाई रिपोर्ट सौंपे- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।
करनाल 22 जुलाई,

नागरिकों की सुख-सुविधाएं से जुड़े विकास कार्य तेजी से आगे बढ़े व प्रत्येक कार्य उच्च गुणवत्ता युक्त हो, इसे लेकर मंगलवार को नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने निगम कार्यालय के सभागार में इंजीनियरिंग विंग के साथ समीक्षा बैठक कर डव्ल्पमेंट वर्कस के स्टेटस और प्रोग्रेस को लेकर करीब 2 घण्टे तक मंथन किया। दर्जनो विकास परियोजनाओं को लेकर एक-एक की समीक्षा की।
निगमायुक्त ने समस्त अभयंताओं को स्पष्ट किया कि डव्ल्पमेंट नम्बर-वन रहनी चाहिए। इसके लिए इंजीनियरिंग प्रिंसीपल्स को अच्छे से अपनाएं। विकास कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें, सामग्री गुणवत्ता युक्त हो, हर काम के सैम्पल भरें और उन्हें चैक करवाएं, लेकिन ध्यान रखा जाए कि सारा काम पारदर्शिता से हो, ऐसे सेम्पलों की रैंडमली क्रॉस चैकिंग की जा सकती है, खामी मिली तो सम्बंधित इंजीनियर या अधिकारी की जवाबदेही होगी और उसका कारण पूछा जाएगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा ध्यान वाले कामों को मौके पर खड़े होकर करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सहायक अभियंता व कार्यकारी अभियंता अपने अधीन चल रहे कार्यों की नियमित तौर पर साईट विजिट करें। उन्होंने अभियंताओं से कहा कि कड़ी मेहनत करें, परिणाम बेहतर आएंगे।
निगमायुक्त ने अभियंताओं को साफ-साफ कहा कि समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रोग्रेस जितनी बताई गई है, अगली मीटिंग में उसकी प्रोग्रेस बढ़ी हुई नजर आनी चाहिए। कार्य बिल्कुल भी धीमा नहीं होना चाहिए। उन्होंने कनिष्ठï अभियंता को रोजाना साईट विजिट करने को कहा और इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कनिष्ठï अभियंता करवाए जा रहे विकास कार्यों की एक्सल शीट तैयार करे। उन्होंने अभियंता शाखा के सलाहकार को कनिष्ठï अभियंताओं की मासिक कार्य रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्टï किया कि अगर किसी जूनियर इंजीनियर का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता, तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
देरी से चल रहे कार्यों रखें निगरानी- उन्होंने अभियंताओं को सख्त निर्देश देते कहा कि जो कार्य देरी से चल रहे हैं, उस पर विशेष निगरानी रखी जाए। ऐसे कार्यों का कनिष्ठï अभियंता रोजाना दौरा करें और निर्माण एजेंसी को टाईट करें। सहायक व कार्यकारी अभियंता भी प्रत्येक कार्य का मौका मुआयना करें। अगर कहीं कोई अड़चन आड़े आ रही है, तो उसका समाधान करवाया जाए।
बैठक में उन्होंने घरौंडा नगर पालिका से जुड़े विकास कार्यों की प्रगति भी जानी और सचिव व सहायक अभियंता को उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा करवाया जाए, ताकि शहरवासियों को सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें।
समीक्षा बैठक में उन्होंने निगम अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्ड से सम्बंधित जन संवाद, समाधान शिविर व सी.एम. विंडो पोर्टल पर आई मांगों व शिकायतों पर त्वज्जो लेकर कार्य करें। उन्होंने इन कार्यों की रूटिन के कार्यों से अलग सूची बनाने और इन्हें प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत ऑवर ड्यू नहीं होनी चाहिएं।
उन्होंने अभियंताओं से कहा कि इन पोर्टल पर आई मांगों पर निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं को भी निर्देश दिए कि वह स्वयं भी इन कार्यों की निगरानी रखें और कनिष्ठï अभियंताओं के साथ साप्ताहिक बैठक करें। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों पर व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेकर इन कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि काम को अच्छे तरीके से करें, ताकि नागरिक संतुष्टï हों।
बैठक में उप निगम आयुक्त अभय सिंह, कनिष्ठï अभियंता प्रदीप कल्याण व ओ.पी. करदम, सलाहकार महीपाल सिंह, विशेषज्ञ सतीश शर्मा, घरौंडा नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा के अतिरिक्त सहायक व कनिष्ठï अभियंता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *