कुवि में कार्यकारिणी परिषद की 286वीं बैठक सम्पन्न
कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की 286 वीं बैठक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कमेटी रूम में मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यकारिणी परिषद की बैठक में 30 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। कार्यकारिणी परिषद में सीएएस के तहत् 17 शिक्षकों को पदोन्नति प्रदान करने करने की मंजूरी प्रदान की गई।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कार्यकारिणी परिषद की बैठक में सीएएस के तहत् केमिस्ट्री विभाग की प्रोफेसर रंजना अग्रवाल को सीनियर प्रोफेसर पद पर पदोन्नत करने की मंजूरी प्रदान की गई।  वहीं सीएएस के तहत् आईआईएचएस के फिजिक्स विभाग के डॉ. आनंद कुमार को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही सीएएस के तहत् सीडीओई से डॉ. कुशविन्द्र कौर को एसोसिएट प्रोफेसर, आईआईएचएस जूलॉजी से डॉ. सरिता राणा, पर्यावरण अध्ययन संस्थान से डॉ. संदीप गुप्ता व डॉ. हरदीप राय शर्मा, कम्प्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन विभाग से डॉ. रमेश कुमार, डॉ. संजय त्यागी व डॉ. मोनिका को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में सीएएस के अन्तर्गत सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत् यूआईईटी की डॉ. अमिता मित्तल, डॉ. सोना  रानी, डॉ. संजीव धवन, डॉ. चन्द्र दिवाकर, डॉ मोनीश गुप्ता, डॉ. सुनीता खटक व डॉ. राजेश कुमार तथा फार्मेसी संस्थान से डॉ. कमल को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की अनुशंसा की गई। इसके साथ ही आईआईएचएस के शिक्षकों की सीएएस के तहत् प्रोफेसर पद के लिए पदोन्नति जो 2019 से थी अब वह 2016 से मान्य करने पर चर्चा की गई।
बैठक में पंजाबी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. परमजीत कौर को एक वर्ष की अवधि के लिए असाधारण अवकाश (बिना वेतन के) की अनुमति दी गई। डॉ. कौरव मेहला को दंत शल्य चिकित्सक के रूप में छह महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए नियुक्ति विस्तार की अनुमति दी गई। दो वरिष्ठतम सहायक कुलसचिव राजबाला और कंचनबाला को उप रजिस्ट्रार (बजटीय) के पद पर 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान के साथ तथा दो उप-अधीक्षक हरि सिंह और ममता रानी को अधीक्षक (बजटीय) के पद पर पदोन्नति के लिए अनुमति प्रदान की गई। सहायकों (स्व-वित्तपोषित योजना के अंतर्गत) के पदों के लिए नई कर्मचारी अनुपात योजना के कार्यान्वयन के संबंध में समिति की सिफारिशें की गई। बैठक में प्रधान माली और प्रधान सफाई कर्मचारी के पदोन्नति पदों के लिए समिति ने सिफारिश की। डॉ. वी.एन. अत्री, अर्थशास्त्र विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर की अंतर्राष्ट्रीय इंडो-पैसिफिक अध्ययन केंद्र (आईसीआईपीएस) के निदेशक के रूप में पुनर्नियुक्ति की आगामी 6 माह के विस्तार की अनुमति प्रदान की गई।
बैठक में सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, सरदार अजीत सिंह कॉलेज (अल्पसंख्यक) निकट एनआईटी, किरमच, कुरुक्षेत्र कॉलेज का नाम बदलकर एसकेएस कॉलेज, किरमच, कुरुक्षेत्र कर दिया गया है। श्री सत्य पाल सिरोहा, एस.ई. (सेवानिवृत्त) को छह महीने की अवधि के लिए तकनीकी सलाहकार (सिविल) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी प्रदान की गई। यूआईईटी के निदेशक को 17 मई 2025 से अगले आदेश तक इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय के डीन के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान की गई। इसके साथ ही यूजीसी के निर्देशानुसार वर्ग सी के अंतर्गत प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस ऑन आनरेरी बेसिस के तहत् डॉ. रमेश कुमार मेहता, आनरेरी प्रोफेसर, आईपीआर तथा आईसीआईपीएस के निदेशक प्रो. वीएन अत्री को पुनः नामित करने की सिफारिश की गई। आईआईएचएस के प्रो. अनिल गुप्ता को 14 जुलाई से अगले आदेश तक प्रॉक्टर के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी प्रदान की गई। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई व फैसले लिए गए। इस बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल सहित विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *