करनाल, 22 जुलाई, – एचसीएस अदिति ने करनाल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर करनाल सहकारी चीन मिल के तकनीकी अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रबंध निदेशक अदिति का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बता दें कि प्रबंध निदेशक अदिति 2016 बैच की एचसीएस अधिकारी है। इससे पूर्व वर्ष 2020 में भी करनाल सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक रह चुकी हैं। उनके पिछले कार्यकाल में करनाल सहकारी चीनी मिल का विस्तारीकरण 2200 TCD से बढ़कर 3500 TCD किया गया था। इसके साथ ही, 18 मेगावाट बिजली उत्पादन संयंत्र की स्थापना की गई, और वर्ष 2021 में नई चीनी मिल ने रिफाइंड चीनी का उत्पादन शुरू किया। तत्पश्चात, 18 मेगावाट बिजली उत्पादन संयंत्र से हरियाणा पावर परचेज सेंटर को बिजली निर्यात का कार्य भी शुरू किया गया। उनके नेतृत्व में करनाल सहकारी चीनी मिल ने लगातार तीन बार तकनीकी दक्षता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त एचसीएस अदिति ने करनाल जिले में एसडीएम घरौंडा एवं जॉइंट कमिश्नर नगर निगम करनाल के पद पर रहते हुए भी सराहनीय कार्य किया है। करनाल सहकारी चीनी मिल में प्रबंध निदेशक अदिति के कार्यभार ग्रहण करने से चीनी मिल में अधिकारियों, कर्मचारियों और किसान भाइयों में हर्ष का माहौल है।प्रबंध निदेशक अदिति ने सभी को आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी मिल को पूर्व की भांति नए आयाम स्थापित करने की दिशा में प्रयासरत रहेंगी।
करनाल शुगर मिल के अतिरिक्त उन्हें  एस्टेट ऑफिसर, HSVP, करनाल का कार्यभार भी दिया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *