अंबाला 21, जुलाई-    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उदेश्य लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी इसी ध्येय के साथ लोगो की समस्याओं का निपटान करें। उपायुक्त आज अपने कार्यालय के सभागार मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे। उन्होंने समाधान शिविर मे पंहुचे प्रार्थियों कि समस्याओं को सुना और साथ ही उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्देशित आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उदेश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को जिलास्तर व उपमण्डल स्तर पर आयोजित किए जा रहें है। इन समाधान शिविरों मे विभिन्न विभागो के अधिकारीगण एक छत के नीचे बैठ कर प्राथमिकता के आधार पर लोगो की समस्याओं का निपटान करते है। यह शिविर सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजें तक लगाएं जा रहें है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं को रखें और उनका समाधान करवांकर इसका लाभ उठाएं । इस दौरान समाधान शिविर में कुल 2 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका उपायुक्त द्वारा जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र कुमार, लोक निर्माण विभाग से सिद्धार्थ, पुलिस विभाग से इन्सपेक्अर राकेश मणी, समाज कल्याण विभाग से अवतार सिंह के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *