वल्र्ड ड्रैगन बोट रेसिंग चैंपियनशिप में भारतीय मिक्स टीम ने हासिल किया छठा स्थान, हरियाणा की बेटियों का शानदार प्रदर्शन,कुरुक्षेत्र की मुकेश ने रचा इतिहास, भारतीय दूतावास के सचिव ने खिलाडिय़ों को बढ़ाया उत्साह,भारतीय मिक्स टीम का शानदार प्रदर्शन, 200 मीटर रेस में छठा स्थान
कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई। जर्मनी के ब्रैंडनबर्ग शहर में आयोजित 17वीं वल्र्ड ड्रैगन बोट रेसिंग चैंपियनशिप में भारतीय मिक्स टीम (पुरुष-महिला) ने 200 मीटर रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए छठा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता विश्वभर के खिलाडिय़ों के लिए गौरव का मंच मानी जाती है और भारत की यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
भारतीय टीम के इस मिक्स इवेंट में देशभर खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें तीन खिलाड़ी हरियाणा राज्य से थे। इन खिलाडिय़ों ने कठिन अभ्यास, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों ने देश की शान बढ़ाई और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कुरुक्षेत्र की बेटी मुकेश ने किया धर्म क्षेत्र का नाम ऊंचा
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव मुकीमपुर निवासी मुकेश कुमारी ने इस विश्व प्रतियोगिता में भारत का नाम रोशन किया और धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र का नाम ऊंचा किया है। मुकेश एक होनहार ड्रैगन बोट रेसर हैं और इससे पहले तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
उनके पिता मोहिंदर सिंह और माता ओमपती देवी ने बेटी की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि मुकेश ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव, जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुकेश की इस सफलता के पीछे वर्षों की कठिन मेहनत, समर्पण और अनुशासन का योगदान है।
मुकेश के अलावा कुरुक्षेत्र जिले के कोलापुर गांव के चरणजीत सिंह सैनी और करनाल जिले की पूजा भारती ने भी भारतीय मिक्स टीम का हिस्सा बनकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पूजा भारती ने अपनी लगन और खेल के प्रति समर्पण से सभी को प्रभावित किया। तीनों हरियाणवी खिलाडिय़ों ने यह सिद्ध किया कि हरियाणा न केवल कुश्ती और कबड्डी में बल्कि जलक्रीड़ाओं में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहा है। गांव मुकिमपुरा में मुकेश की उपलब्धि पर जश्न का माहौल है, ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करने की तैयारी की है। गांव के सरपंच, स्कूल शिक्षक और कोचों ने भी मुकेश की प्रशंसा करते हुए उन्हें बेटियों की प्रेरणा बताया।
भारतीय दूतावास के सचिव ने टीम को दी शुभकामनाएं, खिलाडिय़ों का बढ़ाया मनोबल
ब्रैंडनबर्ग में भारतीय टीम के प्रदर्शन को सराहते हुए बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास के प्रमुख सचिव श्री अभिषेक दुबे विशेष रूप से प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचे। उन्होंने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए धन्यवाद और सराहना व्यक्त की।
इस अवसर पर टीम लीडर राकेश कुमार ने बताया कि भारतीय दूतावास द्वारा दिखाई गई यह आत्मीयता खिलाडिय़ों के लिए एक बहुत बड़ा मनोबल है। सचिव अभिषेक दुबे ने खिलाडिय़ों के साथ औपचारिक मुलाकात की और एक सामूहिक फोटो सत्र में भाग लेकर सभी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा अब हर क्षेत्र में अपने कौशल से दुनिया को चौंका रहे हैं।
इस मुलाकात में भारतीय टीम के अन्य सदस्य — नितिन सिंह बिधू, रूप प्रताप सिंह चौहान, चंदनजीत सैनी, अमनजोत कौर, कमला कुमारी, सबजोत कौर, मरियम, एलन पुंडी, पूजा भारती, मुकेश कुमारी सहित अन्य सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।
टीम लीडर ने बताया कि अगली रेस के लिए पूरी टीम अब और अधिक जोश और विश्वास के साथ मैदान में उतरेगी। इस मौके पर खिलाडिय़ों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि भारत सरकार और दूतावास का समर्थन उन्हें नई ऊर्जा देता है।
भारत की इस मिक्स टीम का छठा स्थान प्राप्त करना, हरियाणा के खिलाडिय़ों की भागीदारी और विशेषकर कुरुक्षेत्र की मुकेश कुमारी की सफलता न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह प्रमाण है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। मुकेश जैसी बेटियां आज देश का नाम ऊंचा कर रही हैं और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रही हैं। भारत अब जलक्रीड़ाओं में भी अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रहा है और आने वाले समय में निश्चित ही यह टीम स्वर्ण पदक की ओर अग्रसर होगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *