चंडीगढ़। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में करनाल को सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के लिए करनाल को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा। सोनीपत को उत्कृष्ट स्वच्छता कार्यों के लिए मिनिस्ट्रियल अवॉर्ड दिया जाएगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का पुरस्कार वितरण समारोह दिल्ली में 17 जुलाई को होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू स्वच्छता में अव्वल रहने वाले निकायों के अधिकारियों को पुरस्कृत करेंगी। इस दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहेंगे।

इस बार हरियाणा के 87 शहरों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लिया था। दूषित पानी को साफ करके दोबारा इस्तेमाल करने की श्रेणी में 18, ओडीएफ प्लस-प्लस (खुले में शौच मुक्त) श्रेणी में कुल 50 और ओडीएफ प्लस श्रेणी में 19 निकायों ने आवेदन किया। कचरा मुक्त श्रेणी की स्टार रेटिंग में 77 निकायों ने हिस्सा लिया है।

7 स्टार के लिए रोहतक और करनाल नगर निगम तथा 5 स्टार रेटिंग के लिए गुरुग्राम नगर निगम ने आवेदन किया है। 3 स्टार रेटिंग के लिए 53, 1 स्टार के लिए 21 निकायों ने आवेदन किया है। 10 निकायों मानेसर, बरवाला, हांसी, नारनौंद, कनीना, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, पुन्हाना और तावड़ू ने इस श्रेणी में आवेदन नहीं किया।

गौरतलब है कि 2023 के सर्वेक्षण में हरियाणा देशभर में 14वें स्थान पर रहा था। पिछले सर्वेक्षण में प्रदेश के सभी निकायों की 100 से ऊपर रैंक आई थी। 2022 में प्रदेश के पांच शहर गुरुग्राम(19वें), रोहतक(38वें), करनाल(85वें), पंचकूला(86वें) और अंबाला शहर(91वें) स्थान पर रहे थे। वर्ष 2018 में हरियाणा दसवें, 2019 में नौवें, 2020 और 2021 में आठवें, 2022 में पांचवें स्थान पर रहा था।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *