भिवानी। हरियाणा में प्रजापति समाज को लेकर सरकार ने बड़ी योजना का एलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी में रविवार को भिवानी में राज्यस्तरीय महाराजा श्रीदक्ष प्रजापति महाराज जयंती समारोह में घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के दो हजार गांवों में प्रजापति समाज को पांच-पांच एकड़ पंचायती भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री की मंच से की घोषणा के अनुसार ये जमीन समाज को 15 दिन में ही उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके अलावा प्रजापति समाज को भिवानी में हॉस्टल के लिए पांच एकड़ जमीन देने के साथ ही रोहतक व फतेहाबाद में भी जल्द जमीन दी जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा सीधे हरियाणा में आबादी के लिहाज से बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले प्रजापति समाज के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

वहीं, इसी समाज के कल्याण के लिए बनाए गए माटी कला बोर्ड को लेकर भी मुख्यमंत्री ने मंच से वादा किया कि जल्द ही माटी कला बोर्ड के चेयरमैन की घोषणा भी की जाएगी। भिवानी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने भिवानी जिले से संबंधित 234 करोड़ 38 लाख रुपये की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

भीम स्टेडियम में हुए समारोह में उन्होंने कहा प्रजापति समाज के बनाए घड़े का ठंडा पानी आज भी फ्रिज को मात देता है। इनके बनाए मिट्टी के दीप में दीपावली की आस्था व परंपरा की लौ जलती है। प्रदेश के 30 हजार 550 शिल्पकारों को स्किल ट्रेनिंग, प्रजापति समाज को 50 करोड़ से अधिक के ऋण बांटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रजापति समाज बीसी-ए वर्ग के तहत आता है। राज्य सरकार ने बीसी-ए वर्ग को पंचायती राज में आठ प्रतिशत आरक्षण दिया है।

मंत्रियों व विधायकों ने धर्मशालाओं के लिए कोटे से दिया दान

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री कृष्णलाल पंवार, महिपाल ढ़ांडा, मंत्री श्रुति चौधरी, मंत्री कृष्ण बेदी ने प्रजापति समाज की धर्मशालाओं के लिए 11-11 लाख रुपये व समारोह के आयोजक मंत्री रणबीर गंगवा ने 21 लाख व मुख्यमंत्री ने 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *