ग्राम पंचायत द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और सिमरन वाल्मीकि का फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
 
असंध/करनाल,11 जुलाई। यूपीएससी की परीक्षा में पलवल जिले की सिमरन वाल्मीकि द्वारा सफलता प्राप्त करने की खुशी में गांच चोचड़ा में शुक्रवार को भव्य स्वागत समारोह व शिक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर गांव के सरपंच बलदेव वाल्मीकि व समाज के लोगों ने मुख्यातिथि और सिमरन वाल्मीकि का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया तथा पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अलावा बाहर से आए अन्य अतिथियों का भी ग्राम पंचायत द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने सर्वप्रथम यूपीएससी की परीक्षा क्वालीफाई करने वाली सिमरन वाल्मीकि को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सिमरन वाल्मीकि ने यह सफलता हासिल कर अपने गांव, शहर, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है और युवा वर्ग विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को भी इनसे प्रेरणा लेते हुए उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए और दृढ़ निश्चय व लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, विद्यार्थियों तथा गांवों व शहर के विकास के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खजाने में बहुत बजट है। समूचे प्रदेश के विकास कार्यो के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं। उन्होंने इस भव्य स्वागत कार्यक्रम के लिए गांव के सरपंच की सराहना की।
कार्यक्रम में यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली सिमरन वाल्मीकि ने कहा कि इस सफलता को पाने के सफर में उन्हें अपने माता-पिता सहित पूरे परिवारजनों का भरपूर साथ मिला। उन्होंने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और जुनून के बाद परिजनों के सहयोग ने मुझे कुछ अलग करने के लिए पे्ररित किया। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के कथन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो जितना पियेगा उतना दहाड़ेगा। इसलिए आज की युवा पीढ़ी को उच्च शिक्षा हासिल कर अपने लक्ष्य को पाना चाहिए। उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 869वीं रैंक हासिल कर अपने सपनों को साकार करने में सफलता पाई है। बता दें कि सिमरन वाल्मीकि जिला पलवल के गांव अतरचट्टïा की रहने वाली है। कार्यक्रम में उनके साथ पिता वीर कुमार व माता स्नेहलता भी मौजूद रही, जिन्हें ग्राम पंचायत व समाज के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक योगेन्द्र राणा के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे उनके सुपुत्र दक्ष राणा ने भी सिमरन वाल्मीकि को इस सफलता के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस मौके पर डीडीपीओ संजय टांक, सरपंच बलदेव वाल्मीकि, नगर पालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा, जिला महामंत्री सुभाष चंद व मानवपुरी, राजकुमार मुन्नारेहड़ी, रघुबीर गागट, सुभाष भुम्बक, भाजपा वरिष्ठï नेता सज्जन अत्री, प्रिसिंपल सुरेश शर्मा, पूर्व प्रिंसिपल सुशील वैद, ऋषिपाल बेदी, रणबीर सिंह ढाटरक, अमित राणा, बलराज सिंह, कर्मचंद, दीपक, राकेश, रविन्द्र सहित

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *