पानीपत। पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 13 साल की किशोरी की उसकी बुआ व फूफा ने शादी कर दी। अब किशोरी ने 14 साल की आयु में जिला नागरिक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। यहां से डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके प पहुंचकर किशोरी से पूछताछ की। पूछताछ के बाद सोनीपत पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल से उसके पति व सास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित बुआ व फूफा यहां से फरार है। फिलहाल किशोरी व उसका बच्चा जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल है।?”

किशोरी ने बताया कि जब वह पांच साल की थी, वह तब से सोनीपत में अपनी बुआ व फूफा के पास रह रही है। उसकी मां उसे छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

बुआ और फूफा ने बनाया शादी का दबाव

उसके पिता की मौत हो चुकी है। फूफा शराब पीने के आदी थे, वह अक्सर ताने देते थे कि वह गोद ली हुई है। वह बुआ-फूफा को मम्मी-पापा कहती है। जब वह 12 साल की थी तो उसके फूका उसकी बुआ पर उसकी शादी का दबाव बनाने लगे थे। उसकी बुआ ने मना किया तो वह हर रोज उसकी बुआ के साथ झगड़ा करने लगे।

बुआ ने 13 साल की आयु में उसकी शादी 10 साल बड़े लड़के से गन्नौर में कर दी। जब वह सात माह की गर्भवती हुई तो तब उसको समझ आई कि वह मां बनने वाली है। प्रसव पीड़ा के बाद डिलीवरी के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसकी आयु देखी तो उन्होंने पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने आरोपित पति पर दुष्कर्म का भी केस दर्ज किया।

किशोरी की मदद करेंगे, प्रशासन से भी अपील करेंगे: सविता

आर्या मामले का पता लगने पर नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्या ने किशोरी से मुलाकात की। जहां उन्होंने जच्चा-बच्चा का हाल जाना। साथ ही लड़की को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सविता आर्या ने कहा कि ये लड़की सिस्टम की मार झेल रही है। किशोरी के साथ बहुत गलत हुआ है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *