, नागरिक न बने ठगी का शिकार- डॉ. वैशाली शर्मा, निगमायुक्त।
करनाल 5 जुलाई,
               नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने आमजन को जागरूक करने के लिए बताया कि साईबर अपराधियों द्वारा फोन करके व मैसेज के माध्यम से शहरवासियों से सीवरेज व जलापूर्ति के बिल की राशि जमा करने की मांग की जा रही है। नागरिकों को सम्पर्क नम्बर 9242029307, 09220415166, 7050520958 तथा 7484842738 या अन्य किसी नम्बर से फोन व मैसेज कर बिल की राशि व बार कोड वाले बिल की मांग की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फोन या मैसेज नगर निगम कार्यालय द्वारा नहीं किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम द्वारा घर-घर जाकर बिल बांटे जाते हैं। इस राशि को नागरिक नगर निगम के नागरिक सुविधा केन्द्र (सी.एफ.सी.) में आकर कैश भुगतान कर सकते हैं।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते कहा कि वह ऐसे किसी भी व्यक्ति या साइबर अपराधी की ठगी के शिकार न बनें। अगर किसी व्यक्ति के पास उपरोक्त या अन्य किसी भी नम्बर से फोन या मैसेज आता है, तो वह उसकी सूचना पुलिस को दें। नगर निगम द्वारा किसी भी व्यक्ति को बिल राशि जमा करवाने के लिए फोन नहीं किया जाता।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *