पानीपत। सोनीपत के विशेष समुदाय के युवक ने सेक्टर 29 पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपित ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर प्यार का नाटक कर युवती को भरोसे में लिया और शादी का झांसा देकर जाटल रोड स्थित होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपित ने बाद में उससे शादी करने से इनकार कर दिया। अब युवती ने आरोपित के खिलाफ माडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। अब आरोपित की धरपकड़ की जा रही है।
सेक्टर 29 पुलिस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती की सोनीपत के दानिश खान से एक साल पहले मुलाकात हुई थी। दोनों में पहले दोस्ती हुई फिर दानिश ने युवती से प्यार का इजहार किया। आरोपित दानिश खान ने युवती को शादी का झांसा दिया।

14 नवंबर 2024 को दानिश युवती को जाटल रोड स्थित एक निजी होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने उससे शादी की बात की तो दानिश ने उसकी काल उठानी बंद कर दी। शादी की बात कहने पर वह युवती को जान से मारने की धमकी देने लगा, मंगलवार को युवती ने पुलिस को शिकायत दी।

युवती का आरोप है कि आरोपित ने पहले उसे नहीं बताया था कि वह विशेष समुदाय से संबंध रखता है। उसने उससे यह बात भी छुपाई थी। वर्जन- युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

युवती की शिकायत पर मामले में आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लखविंद्र, जांच अधिकारी मॉडल टाउन थाना पुलिस।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *