करनाल, 30 जून: गांव नवी कला के महाराणा प्रताप भवन में एक कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य प्रदीप राणा ने की।  इस कार्यक्रम में दिव्यांग महिला और पुरुषों को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल वितरित की गई और जरूरी सामान भी दिया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों उपस्थित हुए और इस कार्य की सराहना की गई। डॉ राजेश कुमार की तरफ से कैंप का आयोजन किया गया था।
जिला परिषद सदस्य प्रदीप राणा ने बताया की दिव्यांग भाई बहनों को अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन उनकी यह दिक्कत ट्राई साइकिल मिलने के बाद दूर हो जाएगी, क्योंकि गर्मी और सर्दी के दौरान हाथ से चलने वाली ट्राई साइकिल में काफी जोर लगाता था। कई सड़क मार्गों पर पुल तथा फ्लाईओवर का निर्माण हो चुका है। हाथ से चलने वाली ट्राई साइकिल को पुल पर चढ़ाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी और सभी दिव्यांग भाई बहन अपने गंतव्य स्थान पर जा सकेंगे ।उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में समाज सेवा के कार्य और विकास कार्य लगातार जारी है। आने वाले समय में और भी तेजी के साथ क्षेत्र का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर काफी संख्या में उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *