पानीपत। पानीपत से बागपत के खेकड़ा गई बारात को युवती ने वापस लौटा दिया। निकाह के दौरान उस समय वहां बखेड़ा हो गया था। जब एक युवती वहां आ धमकी। उसने कहा कि जो युवक दूल्हा बनकर आया है, वह तीन साल पहले निकाह कर चुका है।

इस पर दूल्हा और दुल्हन पक्ष में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष घंटों पुलिस थाना में बैठे रहे। दुल्हन पक्ष ने निकाह करने से इनकार कर दिया और बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

मंगलवार को खेकड़ा के एक मोहल्ले में पानीपत से बरात गई थी। निकाह की रस्म चल रही थी तभी पानीपत की एक युवती वहां पहुंच गई। युवती ने दूल्हे पर तीन साल पहले उससे निकाह करने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान दुल्हन पक्ष ने पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस युवती और दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोगों को पुलिस थाना ले आई। बातचीत के दौरान दोनों पक्ष के लोगों में थाने में ही कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपितों को हवालात में बैठा दिया।

शाम को दुल्हन पक्ष ने निकाह करने से इनकार कर दिया। इस पर दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन के ही लौट गया। वहीं, युवती का कहना था कि उसे निकाह रुकवाना था। इसके बाद वह भी कोतवाली से चली गई।

दुल्हन के लिए रिश्तेदारी में दूसरा दूल्हा तलाशा जा रहा है। बागपत पुलिस थाना प्रभारी कैलाश चंद्र का कहना है कि युवती ने दूल्हे पर निकाह करने का आरोप लगाया था, जो गलत निकला। दोनों पक्ष आपस में समझौता कर बिना शिकायत किए ही लौट गए।

 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *