कुवि में पीएचडी में प्रवेश के दूसरे दौर के लिए आवेदन आमंत्रित
कुरुक्षेत्र, 19 जून।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पूर्णकालिक (वैध नेट गेट/जीपैट पर) और प्रवेश परीक्षा (फार्मेसी/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग/ होटल मैनेजमेंट आदि में) और अंशकालिक (प्रवेश परीक्षा के माध्यम से) के लिए पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के दूसरे दौर के लिए आवेदन पत्र पात्र उम्मीदवारों से आमंत्रित किए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के के लिए आवेदन पत्र 20 जून से 30 जून तक ऑनलाइन जमा किया जाना है। इसके बाद आवेदक 1 जुलाई से 4 जुलाई तक 2000/- रुपये के विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रत्येक विभाग/संस्थान में उपलब्ध पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र, प्रवेश के लिए अनुसूची, शुल्क संरचना, रिक्त सीटों की संख्या (श्रेणीवार)/मुख्य विषयों की सूची, संबद्ध विषयों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूकेडाटएसीडाटइन पर अपलोड कर दी गई है।

कुवि में प्रवेश परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्र
कुरुक्षेत्र, 19 जून। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार विभिन्न यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा-2025 के आयोजन हेतु विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 23 जून से 25 जून तक आयोजित होने वाली एमए अर्थशास्त्र तथा बिजनेस इकोनोमिक्स की प्रवेश परीक्षा 23 जून को प्रातः 10 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस में, एमसीए की परीक्षा 23 जून को दोपहर 12.30 बजे यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर  तथा 23 जून को 12.30 बजे यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में आयोजित होगी। एमबीए (बजटिड/एसएफएस) की प्रवेश परीक्षा 23 जून को दोपहर 3.30 बजे आर्टस फैकल्टी बिल्डिंग तथा कामर्स विभाग में आयोजित होगी। एमबीए एसएफएस के बचे हुए कैंडिडेट की प्रवेश परीक्षा 23 जून को दोपहर 3.30 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में आयोजित की जाएगी। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की प्रवेश परीक्षा 24 जून को प्रातः 10 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस में, एमएससी भूगोल की प्रवेश परीक्षा 24 जून को दोपहर 12.30 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ में, एमएससी केमिस्ट्री एंड विद स्पेशलाइजेशन इन फार्मा के लिए प्रवेश परीक्षा 24 जून को दोपहर 3.30 बजे यूनिवर्सिटी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की जाएगी।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि एमएससी फोरेंसिक साइंस की प्रवेश परीक्षा 25 जून को प्रातः 10 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस में आयोजित होगी। एमएससी गणित के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जून को दोपहर 12.30 बजे इंस्टीट्यूट ऑफ तथा विधि विभाग में आयोजित की जाएगी। एमएससी जूलॉजी की प्रवेश परीक्षा 25 जून को दोपहर 12.30 बजे यूनिवर्सिटी कम्यूनिटी सेंटर में तथा एमएससी फिजिक्स के लिए प्रवेश परीक्षा 25 जून को दोपहर 3.30 बजे यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा संबंधी शेड्यूल के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक बनाया गया है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट केयूकेडॉटएसीडॉटइन से प्राप्त कर सकते हैं।
बाक्स
कुवि में दाखिले के लिए अंतिम तिथि आज

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वर्ष 2025-26 में यूटीडी के यूजी और पीजी कार्यक्रमों (प्रवेश आधारित) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि दाखिले के इच्छुक आवेदक यूटीडी के यूजी और पीजी कार्यक्रमों (प्रवेश आधारित) में दाखिले के लिए 20 जून, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूजी एवं इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स बीबीए आनर्स, एमबीए पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड प्रोग्राम, बीएफए, बीएएलबी आनर्स पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड प्रोग्राम में आवेदक 20 जून रात्रि 23.55 बजे तक बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। आवेदक एमए, एमएससी, एमकॉम, एमलिब, एमएचएम एंड सीटी, एमटीटीएम, एमबीए, बीएड स्पेशल एजुकेशन, एमएड स्पेशल एजुकेशन, एमपीएड, बीपीएड, एलएलबी प्रोफेशनल, एमएफए, एलएलएम, एमफार्मेसी व एमसीए प्रोग्राम्स में 20 जून रात्रि 23.55 बजे तक बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *