चंडीगढ़। Haryana Bharti News 2025: तृतीय श्रेणी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए 13 लाख 48 हजार 697 युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन करने में हिसार जिले के युवा जहां सबसे आगे रहे, वहीं पंचकूला में सबसे कम आवेदन हुए हैं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) जल्द ही परीक्षा की तिथि घोषित करेगा। एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि हिसार से सर्वाधिक एक लाख 44 हजार 403 युवाओं ने आवेदन किया है। भिवानी से एक लाख पांच हजार 469 और जींद से एक लाख पांच हजार 344 आवेदन आए।

 

सबसे कम आवेदन करने वाले जिलों में पंचकूला से 13 हजार 422, फरीदाबाद से 22 हजार 424 और नूंह से 22 हजार 940 आवेदन प्राप्त हुए हैं। हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग सीईटी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

कब होगा परीक्षा की तारीख का एलान

परीक्षा की तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों का आह्वान किया कि परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें। 

वहीं, अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए एचएसएससी कई शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है। एक शिफ्ट में लगभग साढ़े लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में सीईटी चार शिफ्ट में कराया जा सकता है। परीक्षा के लिए केंद्रों को चिह्नित किया जा चुका है। मुख्य सचिव जल्द ही सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगकर परीक्षा केंद्रों और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देंगे। 

सरकारी नौकरियों की भर्तियों को लेकर हमलावर हुए अभय

कानून व्यवस्था और सरकारी नौकरियों की भर्तियों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला हमलावर हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यमुनानगर में 55 में से 45 जोन ऐसे है जहां गैंगस्टर के डर से कोई भी शराब ठेका नहीं लेना चाहता।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *