पानीपत। नगर निगम ने अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सोमवार को कड़ी कार्रवाई की है। कच्चा कैंप की पीपल वाली गली में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों व उनके द्वारा किए गए अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने हटावाया। इस दौरान 35 दुकानों के बाहर निकाले गए अवैध शैडों को गिरा दिया।
निगम की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन निगम की टीम ने उनकी नहीं सुनी। दुकानों के बाहर रखे मुर्गे के पिंजरों को भी जब्त कर लिया गया। करीब दो घंटे तक चली इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने अपने सामान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिकतर पर पीला पंजा चला।

निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि अवैध रूप से मीट की दुकानों को चलाया जा रहा था। इन लोगों ने कोई लाइसेंस नहीं ले रखा था। मीट शाप चलाने के नियम होते हैं, यहां पर अवैध रूप से बड़ी मार्केट पनप रही थी। जिससे आसपास के लोग भी परेशान थे।

अतिक्रमण के साथ-साथ अवैध रूप से किए जा रहे अतिक्रमण की बार-बार आ रही शिकायतों को देखते हुए टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार को इन जगहों पर पीला पंजा चला है। इस दौरान स्थानीय लोगों को चेतावनी भी दी है कि बिना नियमों के मीट की दुकान यदि संचालित की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *