जिला न्यायलय अम्बाला में जेल में बने सामान की लगाई गई प्रदर्शनी:- सी जे एम
अंबाला 12 जून

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार सुश्री कंचन माही, जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला ने जिला न्यायालय में जेल फैक्ट्री में बने सामान की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी बेकरी आइटम्स जैसे बिस्किट, ब्रैड तथा फर्नीचर सम्बधिंत समान जैसे की कुर्सी टेबल और भी घर में काम आने वाला सामान रखा। इस कार्यक्रम में जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण और जिला न्यायालय के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मानपाल रामावत तथा अन्य न्यायाधीशों ने शिरकत की सचिव प्रवीण ने बताया की, ये सारा सामान जेल में बंद कैदियों के द्वारा बनाया जाता है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ये है की कैदियों की कलाकारी को दिखाना है।
उन्होंने बताया की जेल में बंद ऐसे कारीगर कैदियों से उनके हुनर के हिसाब से काम करवाया जाता है ताकि उनका मनोबल बना रहे इस प्रदर्शनी में कोर्ट स्टाफ अधिवक्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और सबने कुछ न कुछ खरीददारी की।

——————————————————
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 जुलाई को:- सी.जे.एम
अंबाला 12 जून

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 जुलाई को किया जाऐगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के सचिव प्रवीण ने बताया की लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
इस कड़ी में आगामी 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंशन मामलों का निपटारा होगा ।
——————————————————-

प्राथमिकता से लोगो की समस्याओं का करें समाधान सुनिश्चित- डा0 ब्रह्मजीत ंिसंह
अंबाला 12, जून-  

अतिरिक्त उपायुक्त डा0 ब्रह्मजीत सिंह ने कहा कि समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। संबंधित अधिकारी समाधान शिविर में पहुंचने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर अविलम्ब समाधान करवाना सुनिश्चित करें। एडीसी वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता कर रहें थे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना और साथ ही प्रार्थियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को मार्क जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान शिविर मे कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 2 शिकायतों का मौके पर ही निपटान कर दिया गया और शेष शिकायतों को संबंधित को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्देशित व उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से 12 बजें तक आयोजित किए जाते है। इन समाधान शिविरों मे विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रह कर लोगो की समस्याओं का समाधान करवाते है। उन्होंने आमजन से अपील की कि समाधान शिविरों मे अपनी समस्याओं को रखें और उनका समाधान करवाकर इन शिविरों का लाभ उठाएं।
इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, एसीयूटी राहुल कनवरिया, डीएसपी विजय कुमार, जिला कष्ट निवारण समिति के गैर-सरकारी सदस्य साहब सिंह, जिला सिविल अस्पताल की डिप्टी सिविल सर्जन डा0 बलजिन्द्र कौर, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ कर्ण सिंह, नगर निगम से शेरसिंह के साथ-साथ अन्य मौजूद रहें।

————————————————————

सेंट्रल जेल अम्बाला में किया नुक्कड़ नाटक का आयोजन:- सीजेएम
अंबाला 12, जून-  

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार सुश्री कंचन माही जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा सेंट्रल जेल अम्बाला में कैदियों के अधिकार के लिए अभियान चलाया गया है तथा जेल में बंद कैदियों के लिए हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाए जा रहे हैं। जिसमें कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। आज वीरवार को अम्बाला जेल में कल्ला धारा मंच की टीम ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिससे जेल में बंद कैदियों को नाटक के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, जिसमे कैदियों ने बढ़चढ़ उत्साह दिखाया।
इस कार्यक्रम में जेल अधिकारी भी मौजूद रहे कैदियों ने बताया की इस नुक्कड़ नाटक से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है सेंट्रल जेल अम्बाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की और से हर दिन अधिवक्ताओं को भेजा जाता है ताकि हर कैदी को कानूनी सहायता मिल सके। इसके साथ ही हर माह दो बार जेल लोक अदालत का भी आयोजन किया जाता है जिसमे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा छोटे छोटे केसों का निपटारा किया जाता है इसके साथ ही हर माह जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भी जेल का निरीक्षण किया जाता है और ये भी निश्चित किया जाता है, कि किसी भी कैदी को कोई भी किसी प्रकार की समस्या न हो।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *