करनाल, 11 जून। जून स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार करते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने 11 साल पूरे कर लिए हैं। इस दौरान सरकार ने कई महत्वपूर्ण नीतियों और पहलों को लागू किया है, जिन्होंने देश की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक दिशा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सबसे प्रमुख उपलब्धियों में से एक है आर्थिक सुधार, सरकार ने जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) जैसे महत्वपूर्ण कर सुधारों को लागू किया है, जिसका उद्देश्य देश में एक समान बाजार बनाना और कर चोरी को कम करना था। इसके अलावा, सरकार ने मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहलों को बढ़ावा दिया है, जिनका उद्देश्य देश में विनिर्माण और नवाचार को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार ने 11.72 करोड़ शौचालयों का निर्माण किया, जबकि जल जीवन मिशन ने 11.82 करोड़ ग्रामीण घरों को नल जल कनेक्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ सिर्फ शौचालय बनाने तक सीमित नहीं है स्वास्थ्य के नजरिए से देखें तो भी हमें स्वच्छ भारत अभियान का सीधा फायदा मिला है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार ने देश के गरीब और वंचित वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया है। इसके अलावा सरकार ने शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में भी कई पहलों को शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन काल मे भारत मे दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, दुनिया की सबसे बड़ी टनल,दुनिया का सबसे बड़ा स्टेचू बनाया गया है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल भी भारत में बना है। इसके अलावा तीन तलाक खत्म करना, राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 का समापन, महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण, वक्फ संशोधन बिल, दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था, मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में सबसे आगे ले जाना मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शामिल है। देश की सेना दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत सेना बनी है। रोड़ इन्फ्रास्ट्र चक्कर दुनिया के विकसित देशों के बराबर हुआ है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *