करनाल, 11 जून। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा. इरम हसन ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण करनाल द्वारा कैम्पेन ‘जस्टिस विदइन वालस’ के अंतर्गत प्लेस आफ सेफ्टी करनाल में तीन दिवसीय जागरूकता शिविर एवं योगा सेशन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डा. इरम हसन ने बताया कि कैम्पेन ‘जस्टिस विदइन वालस’ के अंतर्गत जिला कारागार, करनाल मे भी बंदियों के अधिकारों से अवगत करवाने हेतु डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसल श्री महिन्द्र कुमार व पैरा लिगल वालंटियर के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन करेगे। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम द्वारा जिला कारागार में हैल्थ चैक अप कैप व आधार कार्ड और पेंशन हेतु संबंधित विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पैरा लिगल वालंटियर डा. नीना द्वारा प्लेस आफ सेफटी करनाल मे तीन दिवसीय जागरूकता शिविर एवं योगा सैशन का आयोजन किया गया तथा उपस्थित ज्यूविनायलों को उनके व बंदियों के अधिकारों बारे जागरूक किया और उनके लिए योगा सेशन आयोजित कर अच्छे स्वास्थ्य हेतु योगा के महत्व बारे भी जानकारी दी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *