करनाल, 10 जून। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ0 सतपाल ने बताया कि जिला में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने व हरित योग अभियान के तहत विभागीय निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज आयुष विभाग द्वारा दो कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें कुल 915 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं 200 पौधों का वितरण व पौधारोपण किया गया।

आयुष विभाग करनाल के योग विशेषज्ञ डॉ अमित पुंज ने बताया कि प्रथम कार्यक्रम सेक्टर-12 के फव्वारा पार्क में आयोजित किया गया जिसमें 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आयुष विभाग करनाल के डॉक्टर फार्मासिस्ट, योग सहायक, योग इंस्ट्रक्टर शामिल रहे। योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ऊं के पवित्र उच्चारण व प्रार्थना के साथ किया गया, उसके बाद आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में आयुष विभाग द्वारा 180 पेड़-पौधों का वितरण व पौधारोपण किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के औषधीय पेड़ पौधे शामिल थे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मेरा मिशन स्वस्थ भारत के संस्थापक दिनेश गुलाटी व उनकी टीम से नीलम बठला, निधि गुप्ता, एनफ चौधरी, अजय एवं आयुष विभाग विभाग से ब्लॉक इंचार्ज डॉ नितिन रोहिला मौजूद रहे। आयुष योग सहायक प्रदीप व कुलदीप ने मंच पर योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन किया।

डॉ अमित पुंज ने बताया कि दूसरा कार्यक्रम जिला कारागार में जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ की अध्यक्षता तथा डीएसपी चरण सिंह, डीएसपी शैलाक्षी भारद्वाज व डीएसपी विवेक सांगवान की देखरख में किया गया। कार्यक्रम में 715 कैदियों  ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि योग सहायक गीता दहिया, कुसुम रानी द्वारा महिला कैदियों को तथा सोनू पाल द्वारा पुरुष कैदियों को अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का नियमित अभ्यास करवाया गया एवम 20 पौधों का वितरण एवं पौधारोपण किया गया।
उन्होंने बताया कि जिला कारागार करनाल में 21 जून 2025 तक आयुष विभाग करनाल द्वारा विशेष योग शिविर लगाया जा रहा है।

आयुष विभाग करनाल के ब्लॉक इंचार्ज डॉ नितिन रोहिला ने बताया कि आयुष विभाग करनाल को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत सरकार द्वारा हरित योग अभियान में 50000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके तहत आयुष विभाग करनाल द्वारा बढ़ चढक़र पौधारोपण व वितरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के कई वैज्ञानिक लाभ होते हैं, जैसे कि हवा को शुद्ध करना, प्रदूषण कम करना, मिट्टी के कटाव को रोकना और जलवायु परिवर्तन को कम करते है। अत: हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने चाहिये।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *