पानीपत। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने वीआइपी कल्चर को खत्म करने का काम किया है। गुरुद्वारे से मिलने वाले पैसे को भलाई के कार्यों पर खर्च किया जाएगा। गुरुद्वारों में प्राइमरी स्कूल बनाकर बच्चों को गुरमुखी की शिक्षा दी जाएगी।
मीरीपीरी कॉलेज शाहाबाद में भव्य गुरुद्वारे का निर्माण होगा और यहां सराय बनाया जाएगा, जहां पर संगत के बच्चों को ठहराने से लेकर खाने पीने के लिए अनवरत लंगर चलाया जाएगा।
यह बातें हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने बुधवार शाम गुरुद्वारा श्री राम दास सिंह सभा व संगत ने सम्मान में समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि कमेटी मेडिकल कैंप लगाकर जरूरतमंदों की मदद के सदैव तत्पर रहेगी।

समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए उसे शिक्षा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले प्राइमरी स्कूल बनाया जाएगा। यह प्राइमरी स्कूल गुरुद्वारों में बनाए जाएंगे। कमेटी के सदस्य पूर्व मेयर भूपेंद्र सिंह और नारनौल के सदस्य तेजेंद्र पाल सिंह ने संगत को संबोधित किया।
इस दौरान गुरुद्वारा श्री राम दास सिंह सभा कमेटी के हरचरण सिंह धम्मू, जोगिंदर चावला, चनप्रीत सिंह, लाडी, सरबजीत सिंह, कवलजीत सिंह, शेर सिंह, अमन सिंह, अरबिंद सिंह, दिलावरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *