नारायणगढ़। थाना नारायणगढ़ पुलिस ने मारपीट की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। शिकायत में बंत सिंह निवासी गांव डेहर ने बताया कि वह दो जून को वह और उसका बेटा कीमती सैनी खेतों में काम कर रहे थे। 

इसी दौरान नरेश, प्रिंस उर्फ गुग्गु, नीरज उनके खेतों में आये। प्रिंस के हाथों में कस्सी, नीरज के हाथों में कस्सी का टूटा हुआ लकड़ी का बिंडा था, जबकि नरेश के हाथ में बंदूक व गंडासी थी। तीनों ने उसे पकड़ लिया और ट्यूबवेल पर पड़ी चारपाई पर जबरदस्ती गिराकर उसे जलाकर जान से मारने की धमकियां दी। 

वइ किसी तरह उनसे छूटकर भागा, तो फिर से आरोपितों ने पकड़र उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान नरेश ने अपनी बंदूक से हवाई फायर किया, जिससे उसका बेटा पास के खेतों में छिप गया और अपनी जान बचाई। आरोपितों ने इतना पीटा कि वह बेहोश हो गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *