चंडीगढ़। नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी हरियाणा आए हैं। यहां हरियाणा कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनका स्वागत किया। दोपहर ढ़ाई बजे तक उनके लौट जाने का शेड्यूल निर्धारित है।
इस दौरान वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के नाते हरियाणा के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें गुटबाजी से बाहर निकालकर एकजुटता का पाठ पढ़ाएंगे। संगठन बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। दो चरणों में होने वाली बैठकों के दौरान राहुल गांधी सिर्फ 115 नेताओं से मिलेंगे। वहीं, पहले चरण की मीटिंग शुरू हो गई है।

17 नेताओं के साथ होगी मुलाकात

पहले दौर की मीटिंग राज्य के 17 प्रमुख नेताओं के साथ हो रही है। राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ 17-18 नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।  इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरि प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा ,रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह समेत वरिष्ठ नेता मौजूद है राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस के संगठन सर्जन अभियान को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

केंद्रीय व राज्य पर्यवेक्षकों के जिलों पर होमवर्क पूरा
राहुल गांधी बुधवार को 21 केंद्रीय पर्यवेक्षकों व 77 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों के साथ संगठन के प्रारूप पर वार्ता करेंगे। राज्यस्तरीय पर्यवेक्षकों में आठ सह पर्यवेक्षक शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक हुड्डा गुट के पर्यवेक्षक हैं। एक केंद्रीय पर्यवेक्षक के साथ तीन-तीन राज्यस्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

 

किस केंद्रीय पर्यवेक्षक व राज्य पर्यवेक्षक को कौन सा जिला दिया जाएगा, इस पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी के बीच चर्चा हुई। राहुल गांधी की बैठक में चर्चा के इस प्रारूप को रखा जाएगा, जिसके बाद तय होगा कि कौन केंद्रीय पर्यवेक्षक किस जिले में संगठन तैयार करने जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *