जिला पुलिस ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के मार्ग-निर्देश में थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र पुलिस टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी निपेंद्र कुमार वासी जापता जिला बिजनौर यूपी, हेमंत कुमार वासी करीमपुर जिला रामपुर यूपी, प्रवेश कुमार वासी बोवदवाला जिला मुरादाबाद यूपी, रोहित कुमार वासी देवीपुरा व हैदर अली वासी मुडिया पिस्तोर जिला उधमसिंह नगर उतराखंड को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र में दी अपनी शिकायत में नेत्रपाल वासी कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह मछली पालन का काम करता है। कुछ समय पहले उसकी फेसबुक पर एक अनजान आईडी से बात हुई जिसमे उसको बताया की वह गोल्ड-माइनिंग में कम्पनी मे इन्वेस्टमेंट का काम करता है । अगर वह भी उनके साथ इन्वेस्टमेंट करे तो उसको काफी मुनाफा होगा। इसके लिए उसको एक अकाउंट खोलना होगा और जिसके द्वारा वह उसकी इन्वेस्टमेंट करके मुनाफा कमाएगा । उनके द्वारा बताये अनुसार उसने अपना खाता यूनियन बैंक में खुलवा लिया। इसके बाद उसने अपने खाते से पहले बार 50 हजार रुपये जमा इन्वेस्टमेंट किये कुछ समय बाद उसको 80 हजार रुपये खाते मी दिखाई दिए । इस तरह उसने अलग-अलग तारीखों को पैसे इन्वेस्टमेंट किये और उसके खाते में मुनाफा दिखाई देता रहा। जब इस तरह उसने करीब 33 लाख रुपये जमा कर दिए और उसके खाते में 90 लाख रुपये दिखाई दिए । कुछ समय बाद जब उसने उन पैसे को खाते से निकलवाने के लिए फॉर्म भरा तो आरोपी ने टेक्स के नाम पर उससे 26 लाख रुपये जमा करने के लिए बोला। उसके बाद जब उसके खाते से पैसे नही निकले तो उसको अपने साथ धोखाधड़ी होने का आभास हुआ । जिसकी शिकायत पर थाना साइबर क्राइम में मामला मामला दर्ज करके जांच की गई।

            दिनांक 27 मई 25 को थाना साइबर क्राइम कुरुक्षेत्र प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार, सतबीर सिंह मुख्य सिपाही अमित कुमार व एसपीओ सर्वजीत की टीम ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने के आरोपी निपेंद्र कुमार वासी जापता जिला बिजनौर यूपी, हेमंत कुमार वासी करीमपुर जिला रामपुर यूपी, प्रवेश कुमार वासी बोवदवाला जिला मुरादाबाद यूपी, रोहित कुमार वासी देवीपुरा व हैदर अली वासी मुडिया पिस्तोर जिला उधमसिंह नगर उतराखंड को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से 55 हजार ररुपये, मोबाईल व चैक बुक बरामद की गई । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके लिंक दुबई तक जुड़े है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपियों को माननीय अदालत में पेश अदालत के आदेश से कारागार भेजा गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *