जिला पार्षद गुरदीप बीजना ने 90 स्कूटी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को स्कूटी देने की घोषणा की थी
करनाल, 30 मई  :  राजकीय उच्च विद्यालय बीजना के दो छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने पर स्कूटी देकर सम्मानित किया गया। स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा व जिला पार्षद गुरदीप बीजना सहित अन्य जिला पार्षद शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। गांव बीजना के सरकारी स्कूल के छात्रों को गांव के ही जिला परिषद सदस्य गुरदीप बीजना ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर चैलेंज दिया था दसवीं कक्षा में गांव के स्कूल का जो छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेगा उसको स्कूटी देकर सम्मानित किया जाएगा।जिस समय चैलेंज दिया गया उस समय स्कूल का रिजल्ट 56 प्रतिशत था।छात्र-छात्राओं ने इस चैलेंज को स्वीकार किया और पिछले दो वर्षों में स्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा, लेकिन इस वर्ष दसवीं कक्षा के छात्र अंकुश ने 92 प्रतिशत तथा हैप्पी ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए जिसके चलते शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान दोनों छात्रों को स्कूटी दी गई इस दौरान जिला परिषद चेयरपर्सन पर प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा ने छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और कहा सभी छात्र अगले वर्ष होने वाली परीक्षा के लिए अभी से जुट जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र यह पुरस्कार प्राप्त कर सकें। वहीं जिला परिषद सदस्य गुरदीप बीजना ने कहा कि उन्हें गर्व है की गांव के स्कूल के बच्चे मेहनत के बल पर अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं, बच्चों के साथ-साथ स्कूल में पढाने वाले टीचर्स की मेहनत के कारण यह संभव हो पाया है।भविष्य में भी बच्चे दोगुनी मेहनत करें ताकि गांव का नाम जिला और प्रदेश स्तर पर चमक सके। कार्यक्रम में मुख्य अध्यापक सुदर्शन कुमार सामाजिक अध्ययन अध्यापक सतपाल पंवार, पीटीआई श्रीमती सुशीला, हिंदी अध्यापक सुमन देवी, विज्ञान अध्यापक सोनू की मेहनत की प्रशंसा भी इस दौरान की गई। इस अवसर पर पार्षद विक्रम राणा पार्षद ईश्वर राणा एसएमसी प्रधान रामपाल सरपंच प्रतिनिधि मोहित त्यागी सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *