विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार
करनाल, 29 मई।
नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने नीलोखेड़ी विधानसभा की सड़कों के नवीनीकरण के लिए 46 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के नवीनीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और विकास को गति मिलेगी।
विधायक कबीरपंथी ने कहा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। सड़कों के नवीनीकरण से क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय जुड़ेगा। यह राशि क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण से क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *