समालखा। मालखा-दीवाना रेलवे स्टेशन के बीच बीती रात एक युवक ने पटरी पर लेटकर  आत्महत्या कर ली। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान के लिए शव को पानीपत के शवगृह में रखवा दिया है। 

जीआरपी चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि सोमवार रात पौने दस बजे के करीब शाने पंजाब ट्रेन पानीपत से दिल्ली की ओर जा रही थी। एक 35 से 40 वर्षीय युवक ने 74 के खंभा नंबर 10-16 के बीच करहंस रजवाहे के सामने डाउन ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या कर ली। 

चालक ने यह सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानीपत शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। युवक के पास पहचान की कोई चीज नहीं मिली। आसपास के लोगों से भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। इंटरनेट मीडिया से पहचान की कोशिश की जा रही है। बता दें कि दो दिन पहले भी मनाना गांव के एक बुजुर्ग की रजवाहे के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *