पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायकों अशोक अरोड़ा और चंद्र प्रकाश के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जनता के चुने हुए विपक्षी विधायकों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुरुक्षेत्र में पूर्व मंत्री व वरिष्ठ विधायक अशोक अरोड़ा के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो गुंडागर्दी की, वह सबने देखी। यह किसी एक विधायक पर नहीं बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं पर हमला है। 

हुड्डा ने कहा कि नगर परिषद हाउस की बैठक में खुद सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए थे कि पार्षदों के अलावा कोई व्यक्ति हिस्सा नहीं लेगा। लेकिन हाउस में पार्षदों के अलावा भाजपा के कई कार्यकर्ता भी बैठे हुए थे। वे माननीय विधायक के साथ दुर्व्यवहार करने की मंशा के साथ ही मीटिंग में पहुंचे थे। कांग्रेस ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। इन लोगों की जल्द से जल्द पहचान करके दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा ही अमर्यादित व्यवहार ग्रीवेंस मीटिंग में आदमपुर से विधायक चंद्र प्रकाश के साथ हुआ। मंत्री की मौजूदगी में एक जनप्रतिनिधियों का अनादर करना, लोकतंत्र को ठेस पहुंचाने से कम नहीं है। ग्रीवेंस मीटिंग आमजन की समस्याएं सुनकर उनका निदान करने का मंच है। इसे राजनीतिक अखाड़ा बनाना जनता के हितों से खिलवाड़ करने के समान है। ऐसा लगता है कि सरकार ने ग्रीवेंस मीटिंग को भाजपा की बैठक में तब्दील कर दिया है। यह तानाशाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *