खेतों से संसद तक गूंजा करती थी बाबा टिकैत आवाज: सुरेंद्र सागवान
करनाल, 15 मई: निर्माणाधीन करनाल रिंग रोड़ पर इंटर चेंज मार्ग बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) के तत्वाधान में चल रहा धरना दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है। सुहाना गांव के समीप चल रहे धरने की अध्यक्षता भाकियू उत्तरी हरियाणा प्रभारी महताब कादियान व चेयरमैन यशपाल राणा ने की। आंदोलनरत ग्रामीणों ने अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। धरने पर उपस्थित भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान आंदोलन के प्रणेता स्व0 चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई। किसान मसीहा स्व0 चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करके भावभिनीश्रद्वांजली दी। प्रदेश सगंठन मंत्री शाम सिंह मान, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन, किसान नेता सुरेंद्र सागवान, बाबूराम डाबरथला, महासचिव राजेंद्र राणा, कार्यालय सचिव राजकुमार नोतना सहित कई किसान नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत ने आजीवन किसानों और कमेरे वर्ग के हितों, अधिकारों और सम्मान के लिए अडिग संर्घष किया। उनकी आवाज ने खेतों से संसद तक गूंजकर अन्याय के खिलाफ बुलंदी पैदा की। उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत का जीवन एक मशाल है। जो हमें सिखाता है कि सच्चाई और हक की लडाई कभी रूकती नही है। इसलिए हमें संकल्प लेकर किसान मजदूरों के हकों की पैरवी करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर वेदपाल सागवान, देवेंद्र सागवान, चांदवीर बदरान, बबलू सुहाना, यशपाल शर्मा, बनवारी लाल, राजकुमार शर्मा, जसमेर बदरान, सतबीर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
फोटों:- धरने पर किसान मसीहा स्व0 चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर श्रद्वांजली देते हुए भाकियू पदाधिकारी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *