जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीने के पानी की पाइप लाइन पर खर्च किया जाएगा 25 करोड़ का बजट–सुभाष सुधा
थानेसर शहर में पुरानी पाइप लाइन को बदलने की परियोजना
पिपली और बीड पिपली में बिछाई जाएगी पाइप लाइन
पिपली और हरि नगर में लगाएं जाएंगे 3 नए पानी के टयूबल
कुरुक्षेत्र 14 मई।   हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से थानेसर शहर में पीने के पुरानी पाइप लाइन को बदलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस शहर में विभाग की तरफ से 77.94 किलोमीटर डीआई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना पर लगभग 25 करोड रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।अहम पहलु यह है कि पिपली और हरिनगर में लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने के लिए 3 नए टयूबल भी लगाएं जाएंगे। इस परियोजना को सरकार ने हरि झंडी दे दी है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने सर्किट हाउस में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार इस परियोजना को अमलीजामा पहनाने को लेकर चर्चा की गई है। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित गर्ग से थानेसर शहर में पीने के पाइप लाइन को बदलने की परियोजना पर विस्तार से चर्चा की और योजना के तमाम पहलुओं के बारे में बातचीत की। राज्यमंत्रत्री ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिपली, बीड पिपली के एरिया  की गलियों में पीने के पाइप लाइन को बिछाया जाएगा। इस क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पिपली में 2 और हरि नगर में पीने के पानी के लिए नया टयूबल लगाया जाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से थानेसर शहर के विभिन्न वार्डों में पीने के पानी की पाइप लाइन पुरानी हो चुकी है, इन पाइप को बदलने की जरूरत थी। अब राज्य सरकार ने पाइप लाइन को बदलने के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी है। इस शहर के साथ-साथ पिपली और बीड पिपली एरिया में लगभग 77.94 किलोमीटर पाइप लाइन को बदला जाएगा। इस परियोजना पर जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगभग 25करोड रुपए का बजट खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए है कि इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि बारिशों से पहले इस परियोजना को पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी विशेष फोकस रखा जाए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *