चंडीगढ़। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर और उसके उल्लंघन की खबरों के बीच हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर कमर कस ली है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद करने के साथ ही उन कर्मचारियों व अधिकारियों के अवकाश भी रद कर दिए हैं, जिन्होंने पहले से अवकाश ले रखे हैं। 

उन्हें तुरंत वापस काम पर लौटने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने चाइल्ड केयर लीव और मेडिकल लीव तक रद करने के आदेश दिए हैं और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के लिए निर्देशित किया है। 

सरकार ने जिला स्तर पर सभी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपातकालीन दवाओं, रक्त भंडारण, एंबुलेंस सेवाओं और चिकित्सा कर्मचारियों की तैनाती की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पाकिस्तान द्वारा बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 

‘विशेष सर्तकर्ता बरतने के निर्देश’

स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर ही महानिदेशक ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सतर्कता बरतने के आदेश जारी किए। इन आदेश में कहा गया है कि राज्य के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी प्रकार की छुट्टियां रद कर दी गई हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *