करनाल, 12 मई।  हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का करनाल आगमन पर स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में भाजपा नेता तथा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा बुके देकर व फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
मंत्री कृष्ण बेदी आज यहां जिला सचिवालय में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे। इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का नेताओं व सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर, भाजपा कार्यालय सचिव मदन गुज्जर सहित भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ के अध्यक्ष सुभाष बुम्बक, पूर्व अध्यक्ष रघुबीर गागट, बनारसी दास, सदस्य जयपाल चनालिया, गुलजार सिंह बोहत, नाथी राम उपलाना, श्याम लाल बड़ा गांव, मनोज श्यामगढ़, सतीश स्टौंडी, विशाल चनालिया, संजय मॉडल टाउन, राजेंद्र चनालिया, मनोज परोचा, राजपाल सारसर, संजय पधाना, राजपाल अंजनथली, राममूर्ति सिरसवाल, आकाश सिरसवाल, भूपेंद्र डीपी, संजय सौदा, गोल्डी, प्रवेश मूनक, मुकेश नीलोखेड़ी, अनिल चनालिया, राजन  सहित वाल्मीकि समाज के काफी संख्या में लोगों ने पुष्प गुच्छ व फूल-मालाएं देकर स्वागत किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *