शिक्षा से सामाजिक परिवर्तन एवं राष्ट्र का विकास संभव है : सांसद नवीन जिंदल
डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी एवं सांसद नवीन जिंदल
कुरुक्षेत्र, 10 मई : श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत स्थापित डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर कुरुक्षेत्र के सांसद सांसद नवीन जिंदल शामिल हुए। देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी एवं कुरुक्षेत्र के सांसद सांसद नवीन जिंदल ने विधिवत रिबन काट कर व दीप प्रज्वलित कर डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम से पूर्व आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी, सांसद नवीन जिंदल, महामंडलेश्वर देवानंद, परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, श्री जयराम संस्थाओं के ट्रस्टी ओ.पी. लोहिया, कैलाश गोयल, विजय गोयल, रमन गोयल, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगत राम सिंगला, सतपाल गुप्ता इत्यादि ने श्री जयराम संस्थाओं के संस्थापक एवं परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रतिमा पर नमन कर पुष्प अर्पित किए। अतिथियों के आगमन पर सेठ नवरंग राय लोहिया कन्या महाविद्यालय की एन.सी.सी. कैडेट्स एवं देश के भावी नन्हे सैनिकों ने जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स ने मार्च पास्ट एवं सलामी के साथ स्वागत किया।
आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दो मुख्य शक्तियां काम करती हैं। बाहरी शक्ति के रूप में देश की सेना तथा आंतरिक शक्ति के रूप में शिका व ज्ञान काम करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र एवं देश कोई साधारण भूखंड नहीं है। भारतीय संस्कृति के अनुसार देश में देवता काम करते हैं। इसलिए भारत वर्ष पूरे विश्व में एक अलग राष्ट्र है। भारत एक जीवंत राष्ट्र है। यहां शिक्षा वेदों व संस्कारों से मिलती है और गीता का ज्ञान भी भगवान कृष्ण ने दिया है। आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने अल्प अवधि में डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल के निर्माण एवं बच्चों की तैयारी की खुले मन से सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ऐसे संत हैं जिन्होंने देशभर में अनेकों शीर्ष शिक्षण संस्थानों की स्थापना की है। मनुष्य संकल्प से बनता है और परमात्मा कहते हैं कि मुझे देखना है तो मनुष्यों में देखो। पूर्ण मनुष्य का निर्माण शिक्षा के माध्यम से ही सम्भव है। भारत पाक पर आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी ने कहा कि हमारा पाकिस्तान पर हमला नहीं है। भारत की तो आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक है। भारत ने उन आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही की है जिन्होंने भारत की बहु बेटियों का सिंदूर पोंछा है। यह युद्ध नहीं है। पाकिस्तान की सेना में आई.एस.आई.. काम कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भारत के साथ है।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि आज देश के विभिन्न राज्यों में हजारों बच्चे श्री जयराम संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। श्री जयराम संस्थाएं देश को श्रेष्ठ नागरिक दे रही हैं। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने शिक्षा के क्षेत्र में आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सामाजिक परिवर्तन एवं राष्ट्र का विकास सम्भव है। ब्रह्मचारी ने निवारसी में डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल में अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा 2035 तक विकसित राज्य होगा।
परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि वे तो संत समाज के छोटे से सिपाही हैं और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा अपने गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी से मिली है। राष्ट्र को मजबूत बनाने एवं समाज का विकास करने में शिक्षा का अहम स्थान है। पूरे विश्व में आगे बढ़ने के लिए शिक्षा के साथ समाज हित में कर्म भी जरूरी हैं। समाज में अच्छे इंसान बनाने के लिए शिक्षा जरूरी है। राष्ट्र का झंडा पूरे विश्व में लहराए यह बच्चों के अच्छे भविष्य के निर्माण से ही सम्भव है। उनका प्रयास है कि बच्चों की अच्छी प्रतिभा उभरे और प्रतिभा की खुशबू विश्व के कौन कौन तक पहुंचे। इस मौके पर कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल निवारसी की प्रिंसिपल रेणु राघव ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और डीएसबी इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल निवारसी के प्रिंसिपल शिव सहगल ने आए हुए अतिथियों का कार्यक्रम के समापन पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच संचालन प्रो. शिव शंकर मिश्र ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, राजेश सिंगला, पवन गर्ग, प्रदीप कुमार सरपंच निवारसी, बलविंदर सिंह सरपंच भैरन, ऋषिकेश से हर्षवर्धन, विनोद अग्रवाल, राजेंद्र सिंघल, श्रवण गुप्ता, के.के. कौशिक, कुलवंत सैनी, खरैती लाल सिंगला, सुरेंद्र गुप्ता, विनीत गर्ग,  डा. नरेंद्र गुप्ता, डा. अजय गोयल, हरप्रीत चीमा, जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, उप शिक्षा अधिकारी इंदु कौशिक, सत्य भूषण सैनी, श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष टी. के. शर्मा, निदेशक एस.एन. गुप्ता, सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल, जयराम महिला पॉलिटेक्निक प्राचार्या मनप्रीत कौर,  जयराम महिला बी. एड. कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद, केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल, जयराम सैनिक स्कुल के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *