कार्यक्रम में युवाओं व किसानों के लिए मृदा व जल परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य परामर्श और सरकारी योजना की दी जाएगी जानकारी
कुरुक्षेत्र, 8 मई। कुशल, समृद्ध एवं नया भारत बनाने के उद्देश्य से किसानों के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के सभागार में 9 मई से 11 मई तक तीन दिवसीय कृषि-तकनीकी प्रदर्शनी एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं व किसानों के लिए मृदा व जल परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य परामर्श और सरकारी योजना की जानकारी देते हुए उन्नत किसान बनने के लिए सहायता की जाना है।
सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि यह कृषि मेला कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के किसानों और कृषि पर आश्रित अन्य समुदायों को एक मंच पर लाकर कृषि उद्यमिता के एक नए युग की शुरुआत करेगा। इसमें राज्य /केंद्र सरकार के विभिन्न विभाग, स्टार्टअप्स, एग्री-टेक कंपनियां, प्रगतिशील किसान, स्वयं सहायता समूह, कृषि उत्पादक संघ आदि भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य नवीन अवसर अभियान के माध्यम से हरसंभव सहायता प्रदान कर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भरता और समृद्धि की राह पर आगे ले जाना है। कृषि एवं कृषि आधारित सेवाएं कुरुक्षेत्र की रीढ़ की हड्डी हैं। नवीन जिन्दल फाउंडेशन इस कार्यक्रम में अत्याधुनिक तकनीक और जाने-माने कृषि विशेषज्ञों से किसानों को रुबरु करवाएगा, जो किसानों के साथ मिलकर काम करेंगे। इतना ही नहीं, सरकार की तमाम योजनाओं और सहयोग को भी इस मंच के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाएगा।
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के किसानों और कृषि से जुड़े अन्य समुदायों को एक मंच प्रदान करना है। उन्हें तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना सरकारी योजनाओं, नई तकनीक और स्टार्टअप के माध्यम से समाधानों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती, पीएम-एफएमई योजना, कीटनाशक उपयोग एवं जैविक नियंत्रण, एफपीओ योजनाएं और गो टू मार्केट रणनीति, ऋण एवं सब्सिडी योजनाएं के बारे में जानकारी दी जाएगी। डेयरी उद्योग से जुड़ी समस्याएं, बीज/लाइटमेंटस/डीलरशिप जानकारी, निर्यात एवं लाइसेंस मार्गदर्शन करवाया जाएगा। ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स का उपयोग करना सिखाया जाएगा। एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण, देश के अन्नदाता के उत्थान के बिना संभव नहीं है।
किसानों के लिए इन सुविधाओं का करवाया जाएगा मुहैया
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कार्यक्रम में किसानों को सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इनमें कृषि कंपनियों और किसानों को जोडऩा, कृषि क्षेत्र की सफल तकनीकों का प्रचार प्रसार, लाइव डेमो व उत्पाद प्रदर्शनी लगाना है। किसानों को नई विधियों की जानकारी देना, बाजार रुझानों की जानकारी, सरकारी योजनाओं का प्रचार, तकनीकी रूप से कमजोर किसानों के लिए विशेषज्ञ सत्र और स्टार्टअप्स/स्वयं सहायता समूहों को स्थानीय किसानों से जोडऩा है। मृदा परीक्षण व सैंपलिंग सुविधा, प्रदर्शनी एवं स्टॉल, स्टॉल में उपलब्ध, जैविक फल-सब्जियां, अनाज, मसाले, जैविक खाद व कीटनाशक के बारे में जानकारी दी जाएगी। आधुनिक कृषि यंत्र, स्थानीय किसानों के उत्पाद, सफल किसानों की कहानि

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *