गुरुग्राम। क्षेत्र में लगातार बूंदाबांदी और बादल छाने के बाद एक बार फिर नौ मई से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 मई से 13 मई तक बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। 

बुधवार को मौसम बदला रहा, दिनभर आंशिक बादल छाए रहे और सुबह के समय ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग सात डिग्री कम रहा।
तापमान में इस गिरावट से गर्मी के तेवर कुछ नरम हुए हैं। शहरवासियों ने भी सुबह-सुबह सैर का आनंद लिया और हल्की ठंडी हवाओं के बीच मौसम का लुत्फ उठाया। वर्षा होने से पारा और नीचे आ सकता है। 

बदलेगी हवाओं की दिशा

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं की दिशा बदलेगी और नमी बढ़ने से बारिश की संभावना प्रबल हो जाएगी। हल्की से मध्यम वर्षा के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस तमें आने वाली यह वर्षा खेती के लिए लाभकारी हो सकती है। इन दिनोंरबी की फसल की कटाई हो चुकी है। साथ ही, धूल और प्रदूषण के स्तर में भी कमी आने की उम्मीद है

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *