चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव के बाद संगठन को भंग करने वाली जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अब नए सिर से संगठन को खड़ा करना शुरू कर दिया है। सोमवार को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और जजपा प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा ने सात जिला प्रभारियों और 22 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी। 

इन्हें बनाया गया जिला प्रभारी

भिवानी में कृष्ण बजीना, दादरी में ऋषिपाल उमरावास, हिसार में अनिल बालकिया, जींद में सतनारायण बूरा, रोहतक में हरज्ञान मोखरा, सोनीपत में कुलदीप मलिक और यमुनानगर में जरनैल पंजेटा को जिला प्रभारी बनाया गया है। 

इन जिलों में नियुक्त हए जिलाध्यक्ष

इसी तरह अंबाला में मन्दीप बोपाराय, भिवानी में जितेंद्र भारद्वाज, दादरी में रविंद्र चरखी, फरीदाबाद में प्रदीप चौधरी, फतेहाबाद में रविंद्र बेनीवाल, गुरुग्राम में सुरेंद्र ठाकरान, हिसार में अमित बूरा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

झज्जर में संजय दलाल, जींद में जोरा सिंह डूमरखां, कैथल में अवतार चीका, करनाल में गुरदेव रंभा, कुरुक्षेत्र में कुलदीप जखवाला, महेंद्रगढ़ में राजकुमार खातोद, नूंह में नासिर हुसैन अडबर और पलवल में सुरेंद्र सरोत जिला अध्यक्ष होंगे। 

पंचकूला में ओपी सिहाग, पानीपत में रामनिवास पटवारी, रेवाड़ी में विजय पंच गुर्जर, रोहतक में डॉ. संदीप हुड्डा, सिरसा में अशोक वर्मा, सोनीपत में अशोक सरोहा और यमुनानगर में इंतजार अली को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *